पुलिस की सफलता

भटकी महिला 2-3 साल बाद परिवार से मिली, पुलिस और NGO की मदद से घर वापसी

बीमारी गंभीर होने पर संस्था ने उन्हें नागपुर, महाराष्ट्र स्थित अपनी शाखा में भर्ती कराया.

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
भटकी महिला 2-3 साल बाद परिवार से मिली, पुलिस और NGO की मदद से घर वापसी

रोहन निषाद/न्यूज़ 11 भारत 

चाईबासा/डेस्क: पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुमारडूंगी थाना क्षेत्र के बड़ा जम्बानी निवासी चंदू सिंकू, पति राजेंद्र सिरका, जो मानसिक रूप से बीमार थीं, करीब 2-3 साल पहले घर से भटक कर चली गई थीं. भटकते हुए वह बिलासपुर, छत्तीसगढ़ पहुंच गईं. वहां Shraddhavan Center नामक NGO ने उनका इलाज कराया. बीमारी गंभीर होने पर संस्था ने उन्हें नागपुर, महाराष्ट्र स्थित अपनी शाखा में भर्ती कराया.स्वास्थ्य में सुधार होने पर चंदू ने अपना नाम और झारखण्ड की रहने वाली होने की जानकारी दी. इसके बाद NGO ने चक्रधरपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मो. सईद मुस्तफा हाशमी से संपर्क कर महिला का नाम व फोटो भेजा. अनुमंडल पदाधिकारी ने फोटो विभिन्न थानों में भेजवाकर पहचान कराई.

काफी प्रयास के बाद पता चला कि महिला पश्चिमी सिंहभूम के कुमारडूंगी प्रखंड अंतर्गत बड़ा जम्बानी की निवासी है और उनके पिता का नाम दिक सिंक है. अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर कुमारडूंगी थाना प्रभारी सुनिल चौधरी ने स्थानीय लोगों की मदद से नाम-पते का सत्यापन कर पहचान पक्की की.सत्यापन के बाद NGO से समन्वय कर आज महिला को सकुशल परिजनों को सौंप दिया गया. परिवार से मिलकर चंदू भावुक हो गईं और बच्चों को गले लगाकर रो पड़ीं. ग्रामीणों और परिजनों ने पुलिस के इस मानवीय कार्य की सराहना की.

यह भी पढ़ें: 70-सिमडेगा और 71-कोलेबिरा विधानसभा क्षेत्रों में एसआईआर कार्य में आई तेजी

संबंधित सामग्री

पाकुड़: महेशपुर कृषि विज्ञान केंद्र में निकला जहरीला कोबरा, मची अफरा-तफरी  

पाकुड़: महेशपुर कृषि विज्ञान केंद्र में निकला जहरीला कोबरा, मची अफरा-तफरी  

सांप को देखते ही वहां मौजूद कर्मचारियों और लोगों में अफरा-तफरी मच गई.

बोकारो: CCL गोविंदपुर परियोजना में CBI की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते दो क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार

बोकारो: CCL गोविंदपुर परियोजना में CBI की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते दो क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार

दोनों कर्मियों को गिरफ्तार करने के बाद सीबीआई की टीम अपने साथ ले गई है.

मुख्य सूचना आयुक्त की नियुक्ति जल्द कराने की मांग, बाबूलाल मरांडी ने CM को लिखा पत्र

मुख्य सूचना आयुक्त की नियुक्ति जल्द कराने की मांग, बाबूलाल मरांडी ने CM को लिखा पत्र

मुख्य सूचना आयुक्त की नियुक्ति अब तक लंबित रखने और आयोग का कामकाज शुरू नहीं होने के संबंध में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है. 

भारत में iPhone 18 Pro सीरीज की बिक्री शुरू, Apple स्टोर्स के बाहर उमड़ी भारी भीड़

भारत में iPhone 18 Pro सीरीज की बिक्री शुरू, Apple स्टोर्स के बाहर उमड़ी भारी भीड़

iPhone 18 Pro और iPhone 18 pro Max खरीदने के बाद लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. 

रांची: DSPMU में 24 सितंबर को दीक्षांत समारोह, 142 छात्रों को मिलेगा गोल्ड मेडल 

रांची: DSPMU में 24 सितंबर को दीक्षांत समारोह, 142 छात्रों को मिलेगा गोल्ड मेडल 

142 छात्रों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए गोल्ड मेडल दिया जायेगा, जिसमें 93 छात्राएं और 49 छात्रों का नाम शामिल है.