ACB एक्शन

गिरिडीह में ACB की बड़ी कार्रवाई, साइबर थाना पदाधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार 

ACB की टीम ने पहले से की गई शिकायत और कार्रवाई के आधार पर इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते पकड़ा.

By : Dipali Kumari
गिरिडीह में ACB की बड़ी कार्रवाई, साइबर थाना पदाधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार 

न्यूज़11 भारत
गिरिडीह/डेस्क:
 गिरिडीह से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है. धनबाद एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने  गिरिडीह साइबर थाना के पदाधिकारी पुनीत कुमार को कथित तौर पर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी साइबर थाना के गेट के पास से किए जाने की जानकारी सामने आ रही है.

बताया जा रहा है कि ACB की टीम ने पहले से की गई शिकायत और कार्रवाई के आधार पर इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते पकड़ा. कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. ACB की टीम गिरफ्तार इंस्पेक्टर को अपने साथ ले गई है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इंस्पेक्टर पुनीत कुमार ने किस मामले को लेकर रिश्वत की मांग की थी और कितनी रकम लेते हुए उन्हें गिरफ्तार किया गया. इस संबंध में धनबाद ACB की ओर से आधिकारिक जानकारी और पूरे मामले का खुलासा कुछ देर में किए जाने की संभावना है.

ACB की आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि शिकायत किस मामले से जुड़ी थी, कितनी राशि की रिश्वत ली जा रही थी और कार्रवाई के दौरान टीम ने क्या-क्या बरामद किया. मामले को लेकर गिरिडीह पुलिस विभाग में भी चर्चा तेज है.

संबंधित सामग्री

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

खरसावां थाना क्षेत्र में देर रात हुई फायरिंग के बाद पुलिस की कार्रवाई, दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज.

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पनेरीबांध से लापता हुई दो नाबालिग बच्चियों को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लातेहार के भीमगढ़ा से सही-सलामत बरामद कर लिया है.

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो प्रखंड के मारासिली पंचायत अंतर्गत महूगांव में गुरुवार को सरना समिति महूगांव के तत्वावधान में सरना चौक के समीप स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत अनावरण किया गया.

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति रांची को राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए ‘प्रशंसनीय श्रेणी’ का पुरस्कार

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति रांची को राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए ‘प्रशंसनीय श्रेणी’ का पुरस्कार

सम्मेलन का उद्घाटन 14 सितंबर को हिन्दी दिवस के अवसर पर गृह एवं सहकारिता मंत्री, अमित शाह के द्वारा किया गया.

भैंस चराने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

भैंस चराने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

छतरपुर प्रखंड के अंतर्गत आने वाले दिनादाग गांव में वज्रपात (आकाशीय बिजली) की चपेट में आने से एक 65 वर्षीय व्यक्ति की असमय मौत हो गई.