न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: लालपुर थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान में खुदाई के दौरान बड़ा हादसा हुआ है. हादसे में एक मजदूर की दबने से मौत हो गयी. जिसके बाद आक्रोशित परिजनों ने हंगामा किया. घटना डांगरा टोली चौक के पास की है. निर्माण कार्य के दौरान अचानक एक दीवार भरभराकर गिर गयी. जिसकी चपेट में आने से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई. लालपुर थाना की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है और जांच में जुट गयी है.
यह भी पढ़ें- JSSC कार्यालय में CID की छापेमारी दूसरे दिन भी जारी, OMR सीट सहित अन्य दस्तावेजों की हो रही जांच