उत्पाद विभाग की कार्रवाई

अवैध शराब के निर्माण-बिक्री के विरुद्ध उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 70 लीटर महुआ चुलाई शराब, 15.60 लीटर बीयर बरामद

खरसावां थाना क्षेत्र में पचगछिया, रहारबेड़ा व नारायणडीह में छापेमारी, 2 अभियुक्त गिरफ्तार, 1 फरार

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
अवैध शराब के निर्माण-बिक्री के विरुद्ध उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 70 लीटर महुआ चुलाई शराब, 15.60 लीटर बीयर बरामद

संतोष कुमार/न्यूज11 भारत

सरायकेला/डेस्क: उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी, सरायकेला-खरसावाँ एवं अधीक्षक उत्पाद, सरायकेला-खरसावाँ के आदेश के आलोक में जिले में अवैध शराब के विनिर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से उत्पाद विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है.

इसी क्रम में आसूचना संकलित कर मंगलवार को खरसावां थाना अंतर्गत ग्राम पचगछिया, रहारबेड़ा एवं नारायणडीह में विधिपूर्वक छापेमारी की गई. छापेमारी के दौरान कुल 70 लीटर महुआ चुलाई शराब एवं 15.60 लीटर अवैध बीयर बरामद की गई.

कार्रवाई के दौरान 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 1 व्यक्ति फरार पाया गया. बरामद अवैध उत्पादों को विधिवत जब्त कर लिया गया है.

गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध झारखंड उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है. साथ ही फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

उपायुक्त, नीतीश कुमार सिंह ने इस सम्बन्ध में कहाँ है की जिला प्रशासन द्वारा अवैध शराब के विनिर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा. अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

यह भी पढ़ें: देवरी थाना क्षेत्र के कोसोगोंदों दिघी गांव के रवानी टोला में कुएं में डूब जाने से एक बच्चे की मौत

संबंधित सामग्री

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

मुस्लिम समुदाय और बीजेपी के बीच व्याप्त दूरी को कम करने पर करेंगे काम : ताजदार आलम

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

गुरुवार को बिंदापाथर थाना क्षेत्र के नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

खरसावां थाना क्षेत्र में देर रात हुई फायरिंग के बाद पुलिस की कार्रवाई, दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज.

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पनेरीबांध से लापता हुई दो नाबालिग बच्चियों को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लातेहार के भीमगढ़ा से सही-सलामत बरामद कर लिया है.

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो प्रखंड के मारासिली पंचायत अंतर्गत महूगांव में गुरुवार को सरना समिति महूगांव के तत्वावधान में सरना चौक के समीप स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत अनावरण किया गया.