सफलता

पलामू में अंतरराज्यीय गांजा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, 1.5 करोड़ के 320 किग्रा गांजे के साथ ट्रक जब्त, चालक गिरफ्तार

एसआईटी को छतरपुर मेन रोड पर गमरिया गांव के समीप सघन चेकिंग अभियान चलाकर मिली कामयाबी

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
पलामू में अंतरराज्यीय गांजा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, 1.5 करोड़ के 320 किग्रा गांजे के साथ ट्रक जब्त, चालक गिरफ्तार

संतोष श्रीवास्तव/विकास कुमार/ न्यूज़ 11 भारत 

पलामू/डेस्क: पलामू पुलिस ने  ऑपरेशन प्रहार के तहत अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस अधीक्षक पलामू को मिली गुप्त सूचना के आधार पर हुसैनाबाद अनुमंडल पुलिस और थाना पुलिस की विशेष टीम (एसआईटी) ने कार्रवाई करते हुए 320 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है. अंतरराष्ट्रीय/खुदरा बाजार में जब्त गांजे की अनुमानित कीमत लगभग 1.5 करोड़ रुपये आंकी गई है.

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी दिव्यांश शुक्ला, (IPS)  ने बताया कि बिहार के रास्ते जपला होते हुए एक ट्रक में भारी मात्रा में अवैध गांजा की तस्करी किए जाने की सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर एसआईटी का गठन कर छतरपुर मेन रोड पर गमरिया गांव के समीप सघन चेकिंग अभियान चलाया गया. चेकिंग के दौरान रात करीब 12:30 बजे एक संदिग्ध ट्रक को रोका गया.

तलाशी के दौरान ट्रक के अंदर लकड़ी का पलंगनुमा ढांचा बनाकर गांजे की खेप को छुपाया गया था, जिसे छिपाने के लिए ऊपर से पुराना प्लास्टिक व खाली कैरेट लादे गए थे. मौके पर ही डीडी किट (ड्रग डिटेक्शन किट) से जांच करने पर पदार्थ के गांजा होने की पुष्टि हुई, जिसके बाद सभी प्रदर्शों को जब्त कर लिया गया. पुलिस ने मौके से ट्रक चालक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. 

आगे पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी दिव्यांश शुक्ला ने बतया कि तस्करों के पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने और इसमें शामिल अन्य संलिप्त लोगों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी लगातार छापेमारी कर रही है.  उन्होने ने स्पष्ट किया है कि एनडीपीएस (मादक पदार्थ) के मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी तथा आम नागरिकों से भी अवैध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है.

यह भी पढ़ें: मेदिनीनगर के चंद्रशेखर आजाद चौक पर 'पं. राम निवास तिवारी मार्ग' का नामकरण, डिप्टी मेयर ने शिलापट्ट का किया अनावरण

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य