डोडा बरामद

चतरा में मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, सतीटांड़ से 41 लाख रुपये का 272 किलो डोडा बरामद

चतरा जिले की लावालौंग पुलिस को अफीम तस्करों के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है.

By : Ark Sahuliyar
चतरा में मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, सतीटांड़ से 41 लाख रुपये का 272 किलो डोडा बरामद

कुमार चंदन/न्यूज़11 भारत 
चतरा/डेस्क:
चतरा जिले की लावालौंग पुलिस को अफीम तस्करों के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए सतीटांड़ गांव के एक सुनसान घर से करीब 41 लाख रुपये मूल्य का डोडा बरामद किया है. सदर एसडीपीओ सन्नी वर्धन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस पूरे मामले की जानकारी दी. एसडीपीओ सन्नी वर्धन ने बताया कि पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि सतीटांड़ से मरगड्डा जाने वाले रास्ते पर एक मिट्टी के घर में भारी मात्रा में मादक पदार्थ छिपाया गया है. इसके बाद लावालौंग थाना प्रभारी चंदन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी की. मौके से 15 बोरों में पैक कुल 272.750 किलोग्राम डोडा बरामद हुआ. पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है. एसडीपीओ ने बताया कि फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है कि इस डोडा को कहां सप्लाई किया जाना था. इस अवैध धंधे में शामिल पूरे नेटवर्क और तस्करों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की लगातार छापेमारी जारी है.

यह भी पढ़ें- जूनियर डॉक्टरों के साथ मारपीट की घटना के बाद रिम्स की सुरक्षा के लिए हुई अहम बैठक, बनाया जाएगा नया रोस्टर

संबंधित सामग्री

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

मुस्लिम समुदाय और बीजेपी के बीच व्याप्त दूरी को कम करने पर करेंगे काम : ताजदार आलम

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

गुरुवार को बिंदापाथर थाना क्षेत्र के नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

खरसावां थाना क्षेत्र में देर रात हुई फायरिंग के बाद पुलिस की कार्रवाई, दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज.

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पनेरीबांध से लापता हुई दो नाबालिग बच्चियों को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लातेहार के भीमगढ़ा से सही-सलामत बरामद कर लिया है.

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो प्रखंड के मारासिली पंचायत अंतर्गत महूगांव में गुरुवार को सरना समिति महूगांव के तत्वावधान में सरना चौक के समीप स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत अनावरण किया गया.