दिनदहाड़े बड़ी लूट

पाकुड़ में दिनदहाड़े बड़ी लूट! हेलमेट-रेनकोट पहन पहुंचे बदमाश, बंदूक की नोक पर ज्वेलर्स से लाखों के जेवर लूटे

दिनदहाड़े लूट से मचा हड़कंप, सूचना मिलते ही अमड़ापाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
पाकुड़ में दिनदहाड़े बड़ी लूट! हेलमेट-रेनकोट पहन पहुंचे बदमाश, बंदूक की नोक पर ज्वेलर्स से लाखों के जेवर लूटे

न्यूज11  भारत

पाकुड़/डेस्क: पाकुड़ ज़िले के अमड़ापाड़ा मुख्य बाजार स्थित किशुन वर्मा ज्वेलर्स में दिनदहाड़े अपराधियों ने बड़ी लुट की वारदात को अंजाम दिया. अपराधी बरसात का फायदा उठाकर रेनकोट और हेलमेट पहनकर बंदूक के नोक पर दुकान में घुसकर सोने और चांदी के लाखों रुपये मूल्य के जेवरात लेकर फरार हो गए. घटना को अंजाम देकर तीन अपराधी बाईक से सबार होकर फरार हो गया..दिनदहाड़े मुख्य बाजार में हुई इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही अमड़ापाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी.

बताया जा रहा है कि लुट की पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. पुलिस फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है.

मुख्य बाजार में हुई इस बड़ी वारदात से व्यापारियों और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है. पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है. फिलहाल अपराधियों के फरार होने के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं.

यह भी पढ़ें: SIR को लेकर चैनपुर प्रखंड का भ्रमण, पूर्व मंत्री के एन त्रिपाठी ने ग्रामीणों से संवाद कर जानी समस्याएं

संबंधित सामग्री

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

मुस्लिम समुदाय और बीजेपी के बीच व्याप्त दूरी को कम करने पर करेंगे काम : ताजदार आलम

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

गुरुवार को बिंदापाथर थाना क्षेत्र के नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

खरसावां थाना क्षेत्र में देर रात हुई फायरिंग के बाद पुलिस की कार्रवाई, दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज.

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पनेरीबांध से लापता हुई दो नाबालिग बच्चियों को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लातेहार के भीमगढ़ा से सही-सलामत बरामद कर लिया है.

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो प्रखंड के मारासिली पंचायत अंतर्गत महूगांव में गुरुवार को सरना समिति महूगांव के तत्वावधान में सरना चौक के समीप स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत अनावरण किया गया.