पुलिस अभियान

पलामू में NH के किनारे होटल ढाबों में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ पुलिस का बड़ा अभियान

अवैध शराब के भंडारण और बिक्री पर पूरी तरह रोक लगाना मुख्य उद्देश्य

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
पलामू में NH के किनारे होटल ढाबों में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ पुलिस का बड़ा अभियान

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क:  पलामू पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी के निर्देशानुसार जिले के सभी थाना क्षेत्रों में नेशनल हाईवे और प्रमुख मार्गों पर स्थित होटल और ढाबों के खिलाफ विशेष औचक छापामारी अभियान चलाया गया. इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अवैध शराब के भंडारण और बिक्री पर पूरी तरह रोक लगाना है.
छापामारी के दौरान छत्तरपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री प्रशांत कुमार के नेतृत्व में क्षेत्र के 11 होटल और ढाबों की सघन जांच की गई. इस कार्रवाई में विभिन्न स्थानों से कुल 30 शराब की बोतलें जब्त की गईं. बरामदगी के संबंध में कानूनी कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग को पत्राचार किया गया है.
पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि होटल या ढाबों में अवैध शराब की बिक्री बर्दाश्त नहीं की जाएगी. सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और सार्वजनिक स्थानों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा.

यह भी पढ़ें: जेपीएससी और सीजीएल पेपर लीक की सीबीआई जांच और छात्रों पर झूठे मुकदमों के विरोध में कल पलामू भाजपा करेगी घेराव

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य