कोडरमा पुलिस का बड़ा खुलासा

कोडरमा पुलिस का बड़ा खुलासा: पाकिस्तान से जुड़े थे अरसद महफूज और शाहीन, सोशल मीडिया नेटवर्क का भंडाफोड़

ATS से मिली गुप्त सूचना के आधार पर कोडरमा पुलिस ने सतगांवां थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव में कार्रवाई करते हुए देश विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है.

By : Ark Sahuliyar
कोडरमा पुलिस का बड़ा खुलासा: पाकिस्तान से जुड़े थे अरसद महफूज और शाहीन, सोशल मीडिया नेटवर्क का भंडाफोड़

न्यूज़11 भारत 
कोडरमा/डेस्क:
ATS से मिली गुप्त सूचना के आधार पर कोडरमा पुलिस ने सतगांवां थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव में कार्रवाई करते हुए देश विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 21 वर्षीय अरशद महफूज और 21 वर्षीय शाहीन उर्फ मुस्कान प्रवीण के रूप में हुई है. दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

कोडरमा पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में दोनों के सीधे तौर पर पाकिस्तान स्थित आतंकवादी तत्वों के संपर्क में होने के संकेत मिले हैं. पुलिस का दावा है कि आरोपियों द्वारा संचालित व्हाट्सएप ग्रुप में कई पाकिस्तानी मोबाइल नंबर पाए गए हैं. जांच एजेंसियों के अनुसार, इन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से कथित तौर पर युवाओं को देश के विरुद्ध भड़काने और जिहाद संबंधी विचारधारा का प्रचार-प्रसार करने का प्रयास किया जा रहा था.

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से एक देशी पिस्तौल, चाकू, बुलेटप्रूफ जैकेट सदृश्य सामग्री, कई मोबाइल फोन तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए हैं. जब्त किए गए उपकरणों की फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है. जांच के दौरान अरशद महफूज के मोबाइल फोन से नजदीकी जंगल में सैन्य-शैली की ट्रेनिंग लेते हुए कथित वीडियो और तस्वीरें भी बरामद होने का दावा पुलिस ने किया है. इन डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस मामले में अन्य लोग भी शामिल हैं या नहीं.

यह भी पढ़ें- चतरा में माओवादियों की बड़ी साजिश नाकाम; हथियार और पेट्रोल के साथ जोनल कमांडर मनोहर गंझू के दो गुर्गे गिरफ्तार

संबंधित सामग्री

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

मुस्लिम समुदाय और बीजेपी के बीच व्याप्त दूरी को कम करने पर करेंगे काम : ताजदार आलम

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

गुरुवार को बिंदापाथर थाना क्षेत्र के नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

खरसावां थाना क्षेत्र में देर रात हुई फायरिंग के बाद पुलिस की कार्रवाई, दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज.

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पनेरीबांध से लापता हुई दो नाबालिग बच्चियों को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लातेहार के भीमगढ़ा से सही-सलामत बरामद कर लिया है.

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो प्रखंड के मारासिली पंचायत अंतर्गत महूगांव में गुरुवार को सरना समिति महूगांव के तत्वावधान में सरना चौक के समीप स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत अनावरण किया गया.