ट्रेन हादसा

जामताड़ा: ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत 

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई.

By : Dipali Kumari
जामताड़ा: ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत 

चंचल गिरी/न्यूज 11 भारत 
जामताड़ा/डेस्क:
बोदमा केबिन और जामताड़ा के बीच डाउन मेन लाइन पर रविवार तड़के एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई. मृतक की पहचान तेलईपाड़ा निवासी मोहित किस्कू (43), पिता स्व. सुरेंद्र किस्कू के रूप में हुई है. घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई. 

बताया गया कि रेलवे पोल संख्या 243/2 के समीप बोदमा केबिन से जामताड़ा की ओर करीब 200 मीटर की दूरी पर रेल पटरी के पास मोहित किस्कू का शव पड़ा मिला. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वह किसी अज्ञात ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई. हालांकि, हादसा किस ट्रेन से और किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है.

घटना की सूचना मिलने के बाद मिहिजाम थाना पुलिस के एएसआई जहांगीर अंसारी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. वहीं, चित्तरंजन आरपीएफ की टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया. पुलिस और आरपीएफ कर्मियों ने शव को रेलवे ट्रैक से हटाकर कब्जे में लिया.इसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जामताड़ा भेज दिया गया. पुलिस द्वारा घटना के संबंध में जांच शुरू कर दी गई है. 

हादसे की वास्तविक वजह का पता लगाने के लिए आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई जा रही है तथा यह भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि मोहित किस्कू रेलवे लाइन तक किस परिस्थिति में पहुंचे थे.मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दिए जाने के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है. पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात कही है.

इसे भी पढ़ें: जामताड़ा: तेज रफ्तार का कहर! बिजली के पोल से टकराई कार, चालक घायल 

संबंधित सामग्री

पटना:  9 अक्टूबर को NDA विधायक दल की बैठक, MLC चुनाव पर होगा मंथन 

पटना:  9 अक्टूबर को NDA विधायक दल की बैठक, MLC चुनाव पर होगा मंथन 

MLC चुनाव के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होना है. 

बिहार में EOU की बड़ी कार्रवाई, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर नारद कुमार दास के 5 ठिकानों पर छापेमारी

बिहार में EOU की बड़ी कार्रवाई, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर नारद कुमार दास के 5 ठिकानों पर छापेमारी

पटना, मुंगेर, भागलपुर और मुजफ्फरपुर में एक साथ छापेमारी चल रही है. 

रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई! ATM कार्ड से ठगी करने वाला साइबर अपराधी गिरफ्तार 

रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई! ATM कार्ड से ठगी करने वाला साइबर अपराधी गिरफ्तार 

पुलिस ने खादगढ़ा बस स्टैंड जाने वाले रास्ते के पास स्थित पिकनिक होटल में छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार किया है. 

बेड़ो: जंगली भालू के हमले से महिला गंभीर, रांची रिम्स रेफर 

बेड़ो: जंगली भालू के हमले से महिला गंभीर, रांची रिम्स रेफर 

भालू ने महिला की छाती को नाखूनों से नोच दिया और जांघ में काट लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई.

राजकीय सम्मान के साथ होगा अभिनेता नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार

राजकीय सम्मान के साथ होगा अभिनेता नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार

नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज शाम महाराष्ट्र के पुणे स्थित फार्महाउस में होगा.