विकास कुमार/संतोष श्रीवास्तव
पलामू /डेस्क हैदरनगर थाना क्षेत्र के देवी धाम के समीप पीपल पेड़ के पास रविवार रात एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा मिला. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद ले गई, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. मृतक की उम्र करीब 45 वर्ष बताई जा रही है. हैदरनगर थाना प्रभारी तंजीलुल मन्नान मनौवर ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि देवी धाम के समीप एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा है. पुलिस ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति मृतक को पहचानता है तो हैदरनगर थाना या नजदीकी थाना को इसकी सूचना दें.
यह भी पढ़ें: सड़क हादसे में पिता-पुत्र की हुई दर्दनाक मौत, मां और एक बेटा गंभीर रूप से हुए घायल