जारी प्रखंड में परमवीर अल्बर्ट एक्का का मनाया गया शहादत दिवस

By : News11 Bharat
जारी प्रखंड में परमवीर अल्बर्ट एक्का का मनाया गया शहादत दिवस

राजन पाण्डेय/न्यूज11  भारत

चैनपुर//डेस्क: परमबीर अल्बर्ट एक्का के पैतृक गाँव जारी मे अल्बर्ट एक्का शहादत दिवस मनाया गया.शहादत दिवस मे सबसे पहले परमबीर अल्बर्ट एक्का के प्रतिमा मे परमबीर अल्बर्ट एक्का पुत्र भिन्सेन्ट एक्का पत्नी रजनी मिंज ने सबसे पहले माल्यर्पण किया ततपश्चात एल.आर.डीसी.कंचन सिंह  बीडीओ यादव बैठा,थानेदार शनि कुमार सीओ रमेश गुप्ता जीप सदस्य दिलीप बड़ाईक प्रमुख उर्मिला केरकेट्टा समेत कई गणमान्य  लोगों ने एक एक कर माल्यर्पण कर नमन किया.वहीं जारी पुलिस के द्वारा अल्बर्ट एक्का को सलामी दी गई.

सलामी के पश्चात परमबीर अल्बर्ट एक्का पुत्र भिन्सेन्ट एक्का और पत्नी रजनी एक्का को जीप सदस्य दिलीप बड़ाईक,बीडीओ यादव बैठा सीओ रमेश गुप्ता एवं प्रमुख उर्मिला केरकेट्टा के द्वारा शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया.ततपश्चात सी प्रशासनिक पदाधिकारी ,स्कूली बच्चों एवं ग्रामीणों के द्वारा समाधि स्थल पर पहुँचकर पुष्पार्चन किया गया.वही पूर्व TMC मेम्बर रतन तिर्की ने सम्बोधित करते हुए कहा कि सभी कोई परमबीर अल्बर्ट एक्का के जीवनी से प्रेरणा ले और अपने भविष्य का निर्माण करें.अल्बर्ट एक्का देश की रक्षा करने के लिए आपना परिवार को त्याग दिया.सेना देश के लिए सोचता है न कि परिवार के लिए आज परमबीर अल्बर्ट एक्का को पूरा राष्ट्र जानता है साथ ही कहा कि आज परमबीर अल्बर्ट एक्का के सभी जगहो के प्रतिमा मे माल्यार्पण किया जा रहा है जारी अब धीरे धीरे विकास की ओर जा रहा है.सभी लोगो के सहयोग से अगला वर्ष परमबीर अल्बर्ट एक्का का शहादत दिवस भब्य तरीके से मनाएँगें.एल.आर.डीसी कंचन सिंह ने कहा कि परमबीर अल्बर्ट एक्का के नाम से बने प्रखंड को हम सभी मिलकर विकसित करना होगा तभी शहीद का सही श्रद्धांजलि होगी इस लिए सभी कोई प्रण ले कि जारी प्रखंड और  जारी गाँव का विकास करेंगे.

बीडीओ यादव बैठा ने कहा कि हम सभी कोई मिलकर जारी प्रखंड को विकास उँचाई तक ले जाने का प्रण ले.शहीद का गाँव के साथ साथ पूरा जारी प्रखंड का विकास हो रहा है.उन्होने कहा कि प्रशासन और ग्रामीण मिलकर  जारी का विकास करेंगे.ऑल इण्डिया स्टूडेंट् यूनियन के संस्थापक अध्यक्ष प्रभाकर तिर्की ने कहा कि जारी परमबीर अल्बर्ट एक्का का शहीद गाँव है इसलिए प्रशासन गाँव को मॉडल विलेज बनाए.जारी गाँव के लोगो को सारी बुनियादी सुविधा मिले.वही जीप सदस्य दिलीप बड़ाईक ने कहा कि भारत मे एक मात्र आदिवासी परमबीर चक्र विजेता है.अल्बर्ट एक्का के नाम से पाँच पंचायत का प्रखंड बना है और जारी प्रखंड विकास की ओर बढ रहा है प्रखंड बनने के बाद जारी प्रखंड के सभी नदियों मे पुल का निर्माण हो गया ये सारा काम शहीद अल्बर्ट एक्का है.

वहीं दूसरी ओर परमबीर अल्बर्ट एक्का शहादत दिवस पर मिस्सा अनुष्ठान का आयोजन किया गया जिसका मुख्य आधिष्ठाता फादर लौरेन्स टोप्पो  ने किया.मिस्सा अनुष्ठान के बाद सभी लोग कतारवद्ध होकर अल्बर्ट एक्का के प्रतिमा के समीप पहुँचकर माल्यर्पण किया तथा समाधि स्थल पर भी पुष्पार्चन किया.

मौके पर एल.आर.डीसी कंचन सिंह,बीडीओ यादव बैठा,सीओ रमेश गुप्ता, जीप सदस्य दिलीप बड़ाईक, प्रमुख उर्मिला केरकेट्टा,थानेदार शनि कुमार, रतन तिर्की, जोय बखला,प्रभाकर तिर्की,पप्पू खान,राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य प्रवीण कच्छप,जारी कंग्रेस अध्यक्ष जोय कुजूर,नन्दकिशोर नन्द,मुखिया फुलमाईत देवी,रजनी मिंज,भालेन मिंज,रजनी एक्का,भिन्सेन्ट एक्का,एएसआई रमेश महतो,जोसेफा टोप्पो विक्टोरिया एक्का आदि उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: आईआईटी-आईएसएम धनबाद के शताब्दी स्थापना सप्ताह का भव्य शुभारंभ

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य