जपला-छतरपुर रोड पर इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का हुआ नुकसान 

By : News11 Bharat
जपला-छतरपुर रोड पर इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का हुआ नुकसान 

विकास कुमार/न्यूज़ 11 भारत
हुसैनाबाद/डेस्क:
जपला-छतरपुर रोड पर रेलवे ओवर ब्रिज के समीप अवस्थित मनोज इलेक्ट्रिक एवं इलेक्ट्रॉनिक दुकान में बीती रात भीषण आग लगने की घटना सामने आई है. बताया जा रहा है कि आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट है. दुकान मालिक मनोज कुमार को आग की सूचना अहले सुबह मिली, लेकिन तब तक दुकान में रखा लगभग सारा सामान जलकर राख हो चुका था. आग इतनी भयावह थी कि दुकान में रखे वाशिंग मशीन, रेफ्रिजरेटर, एलसीडी टीवी, रूम हीटर, ब्लोअर, एसी सहित अन्य कीमती इलेक्ट्रॉनिक सामान पूरी तरह नष्ट हो गए. प्रारंभिक आकलन के अनुसार इस अगलगी की घटना में करीब 30 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है. इस अगलगी की घटना ने दुकानदार की आर्थिक कमर तोड़ दी है. पीड़ित दुकानदार ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है. घटना की सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड हुसैनाबाद के टीम पहुंच कार आग काबू पाया.

यह भी पढ़े: डीटीओ ने तुबेद कोल माइंस में भारी वाहन चालकों व कर्मचारियों को दिलाई सड़क सुरक्षा की शपथ, किया जागरूक
 
संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य