दिवंगत पत्रकार दीपांकर डे की मनाई गई पांचवीं पुण्यतिथि, वृद्ध महिलाओं के बीच साड़ी का वितरण

By : News11 Bharat
दिवंगत पत्रकार दीपांकर डे की मनाई गई पांचवीं पुण्यतिथि, वृद्ध महिलाओं के बीच साड़ी का वितरण

विश्वकर्मा भारती/न्यूज 11 भारत 

बेरमो/डेस्क: बेरमो प्रखंड क्षेत्र के जारंगडीह बाजार स्थित वालीबॉल ग्रांउड में पत्रकार एकता मंच के द्वारा दिवंगत पत्रकार दीपांकर डे जी की पांचवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का कार्यक्रम किया गया. श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग शामिल हुए. कार्यक्रम में मुख्य रूप से मौजूद दिवंगत पत्रकार दीपांकर डे की मां संध्या डे,पुत्र अंशुमन डे, पुत्री अपराजिता डे,भाई रविन्द्र कुमार डे, रविन्द्र कुमार की धर्मपत्नी ने दीप प्रज्वलित करने के उपरांत तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की. अतिथियों में बेरमो प्रखंड प्रमुख गिरिजा देवी, जेबीसीसीआई सदस्य लखन लाल महतो, बोकारो थर्मल थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर पिंकू कुमार यादव, गांधीनगर ओपी थाना प्रभारी धनंजय कुमार सिंह,कथारा ओपी थाना प्रभारी राजेश कुमार प्रजापति, बेरमो अनुमंडल पत्रकार संघ के अध्यक्ष राकेश वर्मा, रघुवीर प्रसाद,सुभाष ठाकुर, रजनीश प्रसाद,सुषमा कुमारी,श्रमिक संगठन के श्रमिक नेता चंद्रशेखर झा,श्याम बिहारी सिंह दिनकर,मो निजाम अंसारी,सचिन कुमार , जारंगडीह सदर सैयद हारून ऊर्फ प्रिंस सहित उपस्थित सभी लोगों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. वंही श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम में स्टार म्यूजिकल ग्रुप के संगीतकार के द्वारा एक से बढ़कर एक मंत्र मुग्ध करने वाले गीतों के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित की गई.

इस दौरान राकेश वर्मा ने अपने सम्बोधन में पत्रकार एकता मंच की कार्यो कि सराहना करते हुए कहा कि हर जगह पत्रकारों में बिखराव जैसी स्थितियां देखने को मिलता है वंही जारंगडीह कथारा में पत्रकारों में जो भाईचारा कायम है वह मिसाल बन कर सामने आते रहतीं हैं.पत्रकार एकता मंच के संरक्षक विलसन फ्रांसीस उर्फ बबलू ने कहा कि सच्ची श्रद्धांजलि तब होगी जब दिवंगत पत्रकार दीपांकर डे आश्रितों के लिए कुछ बेहतर किया जा सके. लखन लाल महतो ने कहा कि आज के दिन हम सभी बातें अच्छी करते हैं पर उसे अम्ल नहीं करते हैं जरूरत है उसे  आत्मसात करने की. रघुवीर प्रसाद,सुभाष ठाकुर,सुषमा कुमारी ने कहा कि पत्रकारों की पीड़ा और समाज में बदलते माहौल में पत्रकारों की प्रति लोगों की भावनाओं में बदलाव आए है. पत्रकार पत्रकारिता क्षेत्र में संघर्ष करते रहते हैं और खुद ही शोषण के शिकार होते जा रहे हैं.इस पर राज्य सरकार को चिन्तन मंथन करने की आवश्यकता है. मौके पर समाजसेवी में घनश्याम प्रसाद, इम्तियाज अंसारी, धनंजय त्रिवेदी ऊर्फ टिंकू पंडित,सर्दूल सिंह, ललित रजक ने भी श्रद्धांजलि अर्पित किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में पत्रकार एकता मंच के सचिव दिलीप कुमार,जीवन सागर,विश्वकर्मा भारती,जितेंद्र चौहान,शिव शंकर ऊर्फ पप्पू चौहान,अनिल शर्मा,संदीप कुमार,अनिल वरनवाल,दिलीप वर्मा की सराहनीय भूमिका रही.

यह भी पढ़ें:  मौसीबाड़ी लापता मामला: 10वें दिन भी अंश-अंशिका का सुराग नहीं, एचईसी बंद सफल, रांची बंद की चेतावनी

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य