मेदिनीनगर: हर पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में जोड़ना झामुमो का मुख्य संकल्प - सन्नू सिद्दीकी

By : News11 Bharat
मेदिनीनगर: हर पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में जोड़ना झामुमो का मुख्य संकल्प - सन्नू सिद्दीकी

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क:  ​मेदिनीनगर में आज झारखंड मुक्ति मोर्चा पलामू की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय समिति सदस्य सह उपाध्यक्ष सन्नू सिद्दीकी ने की. इस बैठक में मुख्य रूप से आगामी मतदाता पुनरीक्षण प्रक्रिया को लेकर हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख नेताओं और कार्यकर्ताओं को जागरूक करने के साथ-साथ तकनीकी प्रशिक्षण भी दिया गया.

​सन्नू सिद्दीकी और झामुमो नेता सन्नी शुक्ला ने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करते हुए मतदाता सूची के शुद्धिकरण और नए नाम जोड़ने की बारीकियों से अवगत कराया. बैठक का सफल संचालन पार्टी सचिव रंजन चंद्रवंशी द्वारा किया गया. अपने संबोधन में सन्नू सिद्दीकी ने जोर देकर कहा कि एक मजबूत लोकतंत्र की नींव सही और पूर्ण मतदाता सूची पर टिकी होती है, इसलिए पार्टी का संकल्प है कि कोई भी पात्र व्यक्ति इस सूची से वंचित न रहे.

​संगठन की मजबूती और जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाने के उद्देश्य से इस बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए. इसी क्रम में विभिन्न प्रखंडों के सक्रिय कार्यकर्ताओं को बी.एल.ए. (बूथ लेवल एजेंट) की जिम्मेदारी सौंपी गई. पिपरा प्रखंड से राजन सिंह, सौरभ सिंह, विश्वनाथ सिंह, सागर सिंह, शिव जी और राकेश रंजन को जिम्मेदारी दी गई, वहीं हरिहरगंज प्रखंड से अमित सिंह, कमलेश सिंह, दुर्गा मुंडा, रामाशीष यादव, अक्षय कुमार, लक्ष्मण मेहता, नरेश यादव एवं प्रहलाद सिंह को इस अभियान से जोड़ा गया. इसके अलावा हैदरनगर प्रखंड से विवेकानंद सिंह, परवेज आलम, अशोक कुमार सिंह, पवन कुमार और दिनेश जैसे नेताओं को मतदाता पुनरीक्षण कार्य को प्रभावी ढंग से पूरा करने का दायित्व सौंपा गया है.

यह भी पढ़ें: कम समय में मिला बड़ा सम्मान, संगठन सर्वोपरि- झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त राज्य सचिव बिट्टू पाठक

संबंधित सामग्री

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य

प्रेमिका से मिलने चोरी की बाइक से मेदिनीनगर पहुंचा युवक, GPS ने 15 घंटे में पुलिस तक पहुंचाया

प्रेमिका से मिलने चोरी की बाइक से मेदिनीनगर पहुंचा युवक, GPS ने 15 घंटे में पुलिस तक पहुंचाया

GPS की मदद से बाइक की लोकेशन मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के बारालोटा में मिली

केशरदा में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, पिताजूड़ी टीम बनी विजेता

केशरदा में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, पिताजूड़ी टीम बनी विजेता

डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने विजेता टीम को ट्रॉफी व पुरस्कार देकर किया सम्मानित