रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ लापता बच्चों के परिजनों से मिलने धुर्वा पहुंचे, पुलिस-प्रशासन पर दबाव बनाने की कही बात

By : News11 Bharat
रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ लापता बच्चों के परिजनों से मिलने धुर्वा पहुंचे, पुलिस-प्रशासन पर दबाव बनाने की कही बात

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क:  रांची के धुर्वा इलाके से लापता भाई-बहन अंश और अंशिका के मामले में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ एक बार फिर परिजनों से मिलने मौसी बड़ी खटाल पहुंचे. दोनों बच्चे पिछले 10 दिनों से लापता हैं, लेकिन अब तक पुलिस उन्हें खोजने में सफल नहीं हो पाई है. परिजनों से मुलाकात के दौरान संजय सेठ ने उन्हें ढांढस बंधाया और भरोसा दिलाया कि इस मामले को लेकर पुलिस प्रशासन पर लगातार दबाव बनाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि बच्चों की तलाश के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं और लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी. मीडिया से बातचीत में संजय सेठ ने साफ कहा कि इस मामले में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उन्हें किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी. उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षित वापसी सरकार और प्रशासन की प्राथमिकता है.

यह भी पढ़ें: खलारी के मैक्लुस्कीगंज में साप्ताहिक बाजार के दौरान युवक को मारी गई पांच गोलियां, हालत गंभीर

संबंधित सामग्री

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! पुलकित मणि के कई शो रद्द, कॉमेडियन ने कहा- मिल रही हैं धमकियां

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! पुलकित मणि के कई शो रद्द, कॉमेडियन ने कहा- मिल रही हैं धमकियां

हालात ऐसे हो गए हैं कि पुलकित को नोएडा में होने वाले अपने आगामी कॉमेडी शो को रद्द करना पड़ा.

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

आवेदन में मारपीट के साथ-साथ एक महिला के साथ छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया गया है.

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

रांची और आसपास के इलाकों में भी आज से 25 सितंबर तक बारिश की संभावना जताई गयी है.

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का