न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: रांची पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अपहृत हुए विधायक जनार्दन पासवान के बेटे को बरामद कर लिया है. बेटे के अचानक अपहरण होने की सूचना के बाद परिवार की ओर से पुलिस को सूचना दी गई थी, जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उसकी तलाश शुरू की. तकनीकी साक्ष्यों और संभावित ठिकानों की पड़ताल के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई तेज की और आखिरकार उसे बरामद कर लिया.
मामले की जानकारी देते हुए सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि कॉलेज के बाहर दो ग्रुप के बीच शराब के सेवन के बाद झगड़ा हुआ था. इसी झगड़े में एक ग्रुप के द्वारा विधायक के बेटे सौरव को गाड़ी में बिठाकर भी मारपीट की गई और कॉलेज के पास से उठा लिया गया. जिसके बाद विधायक जनार्दन पासवान के द्वारा रांची पुलिस को अपहरण होने का अंदेशा जताते हुए सूचना दी गई. मामले पर कार्रवाई करते हुए उनके बेटे को रिकवर कर लिया गया. और आगे की कार्रवाई की जा रही है.
यह भी पढ़ें- विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, स्कॉर्पियो और थार में छात्र को उठा ले गए अज्ञात लोग