मझगांव और कुमारडूंगी प्रखंड के राशन डीलरों को विधायक निरल पूर्ति ने की 4G ई पोस मशीनें वितरित

By : News11 Bharat
मझगांव और कुमारडूंगी प्रखंड के राशन डीलरों को विधायक निरल पूर्ति ने की 4G ई पोस मशीनें वितरित

रोहन निषाद/न्यूज़ 11 भारत 

मझगांव/डेस्क:  झारखंड सरकार के द्वारा वितरण की जा रही 4G ई पोस मशीन में अंगूठा लगाते ही राशन कार्डधारी लाभुकों का ई–केवाईसी भी ऑटोमेटिक अपडेट हो जाएगा. यह बातें कुमारडूंगी प्रखंड कार्यालय में मझगांव और कुमारडूंगी प्रखंड के राशन डीलरों को 4G ई पोस मशीन वितरण करते हुए मझगांव के विधायक निरल पूर्ति ने कहा.  विधायक ने कहा कि खाद्य आपूर्ति एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के द्वारा पूरे राज्य में 4G ई पोस मशीन का वितरण कर रही है. जिससे जन वितरण प्रणाली दुकानदारों को राशन वितरण करने में सुविधा होगी. लाभुकों को अपने राशन लेने के लिए घंटों इंतजार नहीं करना पड़ेगा.

पश्चिम सिंहभूम जिला में लगभग चार लाखों राशन कार्डधारी का ई केवाईसी अपडेट नहीं हुआ है, ऐसे में उनका राशन कार्ड से नाम काटने का संभावना व्यक्त किया जा रहा है. लेकिन झारखंड सरकार के 4G ई पोस मशीन में एक बहुत ही सुविधाजनक व्यवस्था की गई है. जिसमें अगर लाभुक अपना ई केवाईसी राशन कार्ड का नहीं कराए हैं तो सिर्फ राशन लेने के लिए अंगूठा लगाते ही उनका ई केवाईसी भी अपडेट हो जाएगा. यह एक बहुत बड़ा कदम उठाया गया है. इसलिए जो भी राशन कार्डधारी लाभुक अपना ई केवाईसी नहीं कर पाए हैं,  वह अपना 5 किलो राशन के लिए दुकान पहुंचकर अंगूठा लगाए , जिससे उनका ई केवाईसी भी अपडेट ऑटोमेटिक हो जाएगा.

विधायक ने कहा कि राशन दुकानदारों को 2G पोस्ट मशीन से राशन वितरण में काफी परेशानी हो रही थी. नेटवर्क नहीं मिलने से दुकानदार और लाभुक को घंटों इंतजार करना पड़ता था. जिला के सुदरवर्ती क्षेत्र कुमारडूंगी मंझारी, मझगांव प्रखंड के राशन दुकानदार तो पहाड़, पेड़ में चढ़कर नेटवर्क ढूंढते थे और राशन का वितरण करते थे. इन सभी समस्याओं को देखते हुए झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने 4G ई पोस मशीन राशन दुकानदारों को वितरण कर रही है . जिससे उन्हें राशन वितरण करने में बहुत आसानी हो जाएगी. इसी मशीन में राज्य सरकार की योजना धोती साड़ी, ग्रीन कार्ड का राशन और केंद्र सरकार की योजना एपीएल, बीपीएल सभी प्रकार का सुविधा इसमें मौजूद है. वहीं राशन दुकानदार यह भी सुनिश्चित करें कि वितरण में किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो, क्योंकि यह राशन विशेष कर गरीबों के लिए वितरण किया जाता है. लाखों परिवार का पेट इसी राशन से चलता है. इसलिए ईमानदारी के साथ आप सरकार की योजना को लाभुकों तक पहुंचाने का हर संभव प्रयास करें . इसमें गड़बड़ी करने वालों पर सरकार की सख्त नजर रहेगी. ई पोस मशीन वितरण कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रभारी खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, दोनों प्रखंड के राशन दुकानदार समेत अन्य मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: चैनपुर के परमवीर अल्बर्ट एक्का महाविद्यालय में अल्बर्ट एक्का का शहादत दिवस मनाया गया

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य