नितिन नबीन से मिलीं रागिनी सिंह

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मिलीं विधायक रागिनी सिंह, झारखंड के राजनीतिक परिदृश्य व जनमुद्दों पर मंथन

झरिया विधायक रागिनी सिंह ने बुधवार को नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से शिष्टाचार भेंट की.

By : Ark Sahuliyar
BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मिलीं विधायक रागिनी सिंह, झारखंड के राजनीतिक परिदृश्य व जनमुद्दों पर मंथन

न्यूज़11 भारत 
धनबाद/डेस्क:
झरिया विधायक रागिनी सिंह ने बुधवार को नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से शिष्टाचार भेंट की. इस दौरान झारखंड के मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य, संगठनात्मक विषयों तथा जनसरोकार से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा एवं मंथन हुआ.

मुलाकात के दौरान रागिनी सिंह ने झरिया विधानसभा क्षेत्र सहित झारखंड के विभिन्न जनमुद्दों और जनता से जुड़े विषयों को राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष रखा. उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान और जनता के हितों को प्राथमिकता देते हुए लगातार सक्रियता के साथ कार्य किया जा रहा है.

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने तथा कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर संवाद बनाए रखने पर जोर दिया. उन्होंने जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और जनता के बीच सक्रिय रहकर संगठन को मजबूत करने को लेकर मार्गदर्शन दिया.

रागिनी सिंह ने मुलाकात को आत्मीय एवं प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का मार्गदर्शन, स्नेह और अनुभव कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करता है. उन्होंने कहा कि भाजपा के संगठन को मजबूत बनाने के साथ-साथ जनसेवा के संकल्प को पूरी निष्ठा से आगे बढ़ाने के लिए वे प्रतिबद्ध हैं.

उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं को मजबूती से उठाना और उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास करना उनकी प्राथमिकता है. संगठन के मार्गदर्शन में जनहित के कार्यों को और प्रभावी तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा.

यह भी पढ़ें- रांची विश्वविद्यालय के 39वें दीक्षांत समारोह में उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को राज्यपाल ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं 

 

संबंधित सामग्री

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

आवेदन में मारपीट के साथ-साथ एक महिला के साथ छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया गया है.

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

रांची और आसपास के इलाकों में भी आज से 25 सितंबर तक बारिश की संभावना जताई गयी है.

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई