Chhath Puja

छठ पूजा से पहले झरिया क्षेत्र के घाटों की सफाई, सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर विधायक रागिनी सिंह ने DC को लिखा पत्र

By : Ark Sahuliyar
छठ पूजा से पहले झरिया क्षेत्र के घाटों की सफाई, सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर विधायक रागिनी सिंह ने DC को लिखा पत्र

न्यूज़11 भारत
झरिया/डेस्क:
झरिया विधान सभा क्षेत्र में छठ पर्व के अवसर पर जलाशयों और दामोदर नदी तट के छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए झरिया विधायक रागिनी सिंह ने उपायुक्त को लिखा  है. पत्र के माध्यम से अनुरोध किया गया है कि सभी प्रमुख घाटों और जलाशयों की सफाई, प्रकाश एवं विद्युत व्यवस्था, सुरक्षा और यातायात प्रबंधन, स्वास्थ्य एवं आपात सुविधा, अग्निशमन और पटाखा सुरक्षा छठ पूजा से पहले पूरी तरह सुनिश्चित की जाए.

height=520

पत्र में यह बताया गया है कि अधिकांश घाटों पर कचरा और गंदगी जमा है, जबकि जलाशयों में जलकुंभी की अधिकता के कारण पानी दूषित हो चुका है. ऐसे हालात में श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना के दौरान असुविधा हो सकती है. अधिकारियों से आग्रह किया गया है कि जनहित और धार्मिक आस्था को ध्यान में रखते हुए, छठ पर्व से पहले सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को पूर्ण किया जाए, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुव्यवस्थित पूजा का अवसर मिल सके. प्रतिलिपि में अनुमंडल पदाधिकारी, नगर आयुक्त और झरिया एवं सिन्द्री अंचल के नगर प्रबंधकों को भी जानकारी भेजी गई है.

ये भी पढ़ें- दीपावली, काली पूजा और छठ को लेकर जिला प्रशासन की तैयारियां तेज, DC मंजूनाथ भजन्त्री ने अधिकारियों के साथ की बैठक 

संबंधित सामग्री

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

आवेदन में मारपीट के साथ-साथ एक महिला के साथ छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया गया है.

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

रांची और आसपास के इलाकों में भी आज से 25 सितंबर तक बारिश की संभावना जताई गयी है.

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय