हाथी के हमले में मृत मां-बेटी के परिजनों से मिलने हाड़ात गांव पहुंचीं विधायक सविता महतो

वन विभाग हाथियों के क्षतिग्रस्त घरों की शीघ्र मरम्मत और पीड़ित परिवार को जल्द उचित मुआवजा दे - विधायक

By : News11 Bharat
हाथी के हमले में मृत मां-बेटी के परिजनों से मिलने हाड़ात गांव पहुंचीं विधायक सविता महतो

संतोष कुमार/न्यूज़11 भारत

चांडिल/डेस्क: ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के हाड़ात गांव में जंगली हाथियों के हमले में मृत मां-बेटी के परिजनों से मिलने मंगलवार को विधायक सविता महतो गांव पहुंचीं. उन्होंने शोकाकुल परिवार से मिलकर ढांढस बंधाया और हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया. विधायक ने मृतका चाइना देवी के पति एवं घायल मोहनलाल महतो के माता-पिता से शिलदा में मुलाकात कर उनकी स्थिति का जायजा लिया और घटना के बारे में विस्तृत जानकारी ली. 

इस दौरान घायलों को सुखा राशन और आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया. वहीं हाड़ात स्थित मृतका के घर पर भी चावल, चूड़ा, गुड़, बिस्कुट सहित अन्य सामग्री और श्राद्ध क्रम के लिए निजी स्तर से आर्थिक सहायता दी गई.मालूम हो कि शनिवार की सुबह हाथियों के झुंड ने गांव में हमला कर कमल चंद महतो की पत्नी चाइना देवी और उनकी बेटी अमिता बाला को कुचलकर मार डाला था. घटना में मोहनलाल महतो और उनकी मां सांतुला देवी गंभीर रूप से घायल हो गए थे.

विधायक सविता महतो ने कहा कि मृतका के 9 वर्षीय पुत्र अमित महतो का आवासीय विद्यालय में दाखिला कराया जाएगा, जिसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. उन्होंने वन विभाग को हाथियों द्वारा क्षतिग्रस्त घरों की शीघ्र मरम्मत और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने का निर्देश दिया. साथ ही बीडीओ एकता वर्मा को बच्चे के पालन-पोषण से संबंधित सभी प्रक्रियाएं जल्द पूरी करने को कहा गया.

विधायक ने डीएफओ से फोन पर बातचीत कर क्षेत्र में हाथियों के उत्पात को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की. इस अवसर पर बीडीओ एकता वर्मा, उप प्रमुख दीपक साहू, थाना प्रभारी बजरंग महतो, वनपाल मुकेश महतो, पंचायत सचिव, झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलू महतो, प्रखंड अध्यक्ष निताई उरांव, किशुन किस्कू, सपन आदित्यदेव, ग्राम प्रधान बुधु सिंह मुंडा, अघोर महतो सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: अनुमंडल पदाधिकारी के नेतृत्व में अवैध स्टोन चिप्स लदा हाइवा जब्त, सीओ ने अग्रेतर कार्रवाई के लिए भेजा

संबंधित सामग्री

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार

महिला केबिन मास्टर सतवंती देवी की सतर्कता से टला संभावित रेल हादसा, डीआरएम ने किया सम्मानित

महिला केबिन मास्टर सतवंती देवी की सतर्कता से टला संभावित रेल हादसा, डीआरएम ने किया सम्मानित

धनबाद रेल मंडल के डीआरएम अखिलेश मिश्रा ने उत्कृष्ट कार्य व सराहनीय योगदान के लिए 64 रेलकर्मियों को सम्मानित किया

घाघरा: मोरम नहीं, पक्की सड़क चाहिए, हिंडालको के खिलाफ 8वें दिन भी आंदोलन जारी

घाघरा: मोरम नहीं, पक्की सड़क चाहिए, हिंडालको के खिलाफ 8वें दिन भी आंदोलन जारी

प्रबंधन-प्रशासन की वार्ता बेनतीजा, ग्रामीणों ने ठुकराया मोरम सड़क का प्रस्ताव

कोयला चोरी पर सीआईएसएफ का शिकंजा, डीआईजी ने एनके-पिपरवार व मगध-आम्रपाली का किया दौरा

कोयला चोरी पर सीआईएसएफ का शिकंजा, डीआईजी ने एनके-पिपरवार व मगध-आम्रपाली का किया दौरा

एमएमडीआर अधिनियम के तहत कार्रवाई की समीक्षा, संवेदनशील व दुर्गम इलाकों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश; 8.280 टन कोयला बरामद

प्रकृति, परंपरा और संस्कृति से जुड़ने का पर्व है करम - शिल्पी नेहा तिर्की

प्रकृति, परंपरा और संस्कृति से जुड़ने का पर्व है करम - शिल्पी नेहा तिर्की

इस अवसर पर मंत्री ने विभिन्न खोड़हा दलों के साथ पारंपरिक नृत्य की प्रस्तुति में सहभागी बनकर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया