सुदेश महतो

MMDR संशोधन विधेयक पर सुदेश महतो ने कहा- राज्य को शर्तों के साथ मिले सेस लगाने की अनुमति

सुदेश महतो ने कहा कि राज्य की जनता को उम्मीद थी कि यहां के प्राकृतिक संसाधन प्रदेश के विकास और लोगों के जीवन में बदलाव लाएंगे.

By : Dipali Kumari
MMDR संशोधन विधेयक पर सुदेश महतो ने कहा- राज्य को शर्तों के साथ मिले सेस लगाने की अनुमति

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क: 
खान एवं खनिज (विकास और विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 को लेकर आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने प्रेस वार्ता की. इस दौरान सुदेश महतो ने झारखंड सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि झारखंड लंबे संघर्ष और जल, जंगल, जमीन की लड़ाई के बाद अस्तित्व में आया है. राज्य की जनता को उम्मीद थी कि यहां के प्राकृतिक संसाधन प्रदेश के विकास और लोगों के जीवन में बदलाव लाएंगे.

सुदेश महतो ने कहा कि न्यायालय के आदेश के बाद राज्य सरकार को सेस लगाने का अधिकार प्राप्त हुआ था, लेकिन केंद्र सरकार ने एमएमडीआर अधिनियम में संशोधन कर इस व्यवस्था को प्रभावित किया है. अब न्यायालय से मिले राज्य सरकार के अधिकार का स्वतंत्र रूप से इस्तेमाल नहीं किया जा सकता. उन्होंने कहा कि अधिनियम की धारा 9डी के तहत कुछ शर्तों के साथ विशेष अनुमति का प्रावधान है. केंद्र सरकार से मांग है कि राज्य को शर्तों के साथ सेस लगाने की अनुमति दी जाए.

उन्होंने कहा कि खनिज क्षेत्र से अर्जित राजस्व के दुरुपयोग की बातें लगातार सामने आती रही हैं. 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक के घोटाले की खबरें प्रकाशित हुई हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार के चाल, चरित्र और चेहरे से जनता अवगत है. नौकरी की बिक्री और अवैध खनन जैसे मामले भी सार्वजनिक हैं.

सुदेश महतो ने कहा कि खनन प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को मूलभूत सुविधाएं मिलनी चाहिए, लेकिन उपलब्ध राशि का उचित इस्तेमाल नहीं हुआ. उन्होंने दावा किया कि 2025-26 में भी बड़ी राशि खर्च नहीं हो सकी. आदिवासी कल्याण के लिए निर्धारित राशि का महज 52 प्रतिशत ही खर्च होने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि जब सरकार खुद उपलब्ध फंड खर्च नहीं कर पा रही है, तो फंड की कमी की दलील देना उचित नहीं है.

उन्होंने कहा कि सरकार यदि वास्तव में ईमानदार है तो अपने तथ्यों के साथ केंद्र सरकार के समक्ष पहल करे. उनकी मांग है कि डीएमएफटी के पैटर्न पर राज्य को सेस लगाने का अधिकार दिया जाए और धारा 9डी के तहत कुछ शर्तों के साथ यह रास्ता खोला जाए. सेस की राशि का इस्तेमाल केवल प्रभावित क्षेत्रों के विकास में किया जाना चाहिए.

JSSC CGL परीक्षा रद्द करने पर भी उठाए सवाल

प्रेस वार्ता के दौरान सुदेश महतो ने JSSC CGL परीक्षा को रद्द किए जाने और आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा. उन्होंने कहा कि सरकार ने अपने तरीके से अभ्यर्थियों की मांग मानने की कोशिश की है, लेकिन परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला न्यायिक समीक्षा में नहीं टिकेगा.

उन्होंने कहा, "परीक्षा रद्द करने का अधिकार स्वतंत्र बॉडी को है, सरकार को नहीं." सुदेश महतो ने आरोप लगाया कि सरकार ने अभ्यर्थियों के साथ छल किया है. उन्होंने कहा कि इसी सरकार की CID ने कोर्ट में जाकर कहा था कि अभ्यर्थियों को नौकरी दी जा सकती है, जबकि अब सरकार परीक्षा में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की बात कह रही है.

सुदेश महतो ने पूरे मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की. उन्होंने कहा कि परीक्षा और नियुक्ति से जुड़े मामले की निष्पक्ष जांच के लिए सीबीआई जांच ही उचित रास्ता है.

संबंधित सामग्री

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

खरसावां थाना क्षेत्र में देर रात हुई फायरिंग के बाद पुलिस की कार्रवाई, दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज.

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पनेरीबांध से लापता हुई दो नाबालिग बच्चियों को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लातेहार के भीमगढ़ा से सही-सलामत बरामद कर लिया है.

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो प्रखंड के मारासिली पंचायत अंतर्गत महूगांव में गुरुवार को सरना समिति महूगांव के तत्वावधान में सरना चौक के समीप स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत अनावरण किया गया.

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति रांची को राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए ‘प्रशंसनीय श्रेणी’ का पुरस्कार

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति रांची को राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए ‘प्रशंसनीय श्रेणी’ का पुरस्कार

सम्मेलन का उद्घाटन 14 सितंबर को हिन्दी दिवस के अवसर पर गृह एवं सहकारिता मंत्री, अमित शाह के द्वारा किया गया.

भैंस चराने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

भैंस चराने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

छतरपुर प्रखंड के अंतर्गत आने वाले दिनादाग गांव में वज्रपात (आकाशीय बिजली) की चपेट में आने से एक 65 वर्षीय व्यक्ति की असमय मौत हो गई.