विकास कुमार/संतोष श्रीवास्तव/न्यूज 11 भारत
पलामू/डेस्क: मोहम्मदगंज थाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने दोनों आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
पहले मामले में लव कुश गिरफ्तार
मोहम्मदगंज थाना कांड संख्या 67/2025, दिनांक 5 अगस्त 2025 के मामले में पुलिस ने लव कुश कुमार, पिता विनोद राजवंशी, निवासी मधे कचहरी, थाना हुसैनाबाद को गिरफ्तार किया. मामले में BNS की धारा 331(2) और 305(a) के तहत प्राथमिकी दर्ज है.
दूसरे मामले में श्याम बिहारी साव पकड़े गए
वहीं, मोहम्मदगंज थाना कांड संख्या 25/2026, दिनांक 26 जुलाई 2026 के प्राथमिकी अभियुक्त श्याम बिहारी साव, पिता स्व. टिबु साव, निवासी तेंदुआ खुर्द को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया. इस मामले में BNS की धारा 126(2), 115(2), 117(2), 351(3), 352 एवं 3(5) तथा एससी/एसटी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज है. पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. वही पुलिस की आपराधिक मामलों में वांछित आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी. इस दौरान हुसैनाबाद एसडीपीओ दिव्यांश शुक्ल, मोहम्मदगंज थाना प्रभारी नारायण सोरेन सहित थाना के पुलिस उपस्थित रही.
यह भी पढ़ें: JNV पतरातू में अनियमितताएं सामने आने पर उपायुक्त ने दिए कड़े निर्देश, उच्च स्तरीय जांच समिति गठित करने का निर्देश