8.86-acre land scam
एक्सक्लूसिव

BIG BREAKING: बड़गाईं अंचल के 8.86 एकड़ जमीन घोटाला: CM हेमंत सोरेन की ओर से दायर क्रिमिनल रिवीजन याचिका HC से खारिज 

बड़गाईं अंचल के 8.86 एकड़ जमीन घोटाला मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर से दायर क्रिमिनल रिवीजन पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई.

By : Ark Sahuliyar
BIG BREAKING: बड़गाईं अंचल के 8.86 एकड़ जमीन घोटाला: CM हेमंत सोरेन की ओर से दायर क्रिमिनल रिवीजन याचिका HC से खारिज 

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
बड़गाईं अंचल के 8.86 एकड़ जमीन घोटाला मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर से दायर क्रिमिनल रिवीजन पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. IA पर अपना फैसला सुनाते हुए हाई कोर्ट ने हस्तक्षेप याचिका खारिज कर दी है. हेमंत सोरेन की और से याचिका पर सुनवाई पूरी होने तक PMLA कोर्ट के चार्ज फ्रेम पर स्टे की मांग थी. हाई कोर्ट ने मांग मानने से इनकार कर दिया है. 

बता दें कि मुख्यमंत्री की ओर से ट्रायल कोर्ट के आदेश पर रोक के लिए दायर IA पर बुधवार को सुनवाई पूरी हो गयी थी और कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था. मुख्यमंत्री की ओर से वरीय अधिवक्ता मीनाक्षी अरोड़ा और अधिवक्ता शशांक शेखर ने बहस की. मामले की सुनवाई न्यायाधीश जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की कोर्ट में हुई. ज्ञात हो कि PMLA कोर्ट ने 8 जून को डिस्चार्ज याचिका खारिज करने का आदेश दिया था. 

यह भी पढ़ें- राज्य सरकार ने JSSC-CGL परीक्षा रद्द करने के फैसले का HC में किया बचाव, कहा- पूरी भर्ती प्रक्रिया सिस्टमेटिक फ्रॉड से प्रभावित 

संबंधित सामग्री

सरकार ने JSSC-CGL परीक्षा रद्द करने के फैसले का HC में किया बचाव, कहा- पूरी भर्ती प्रक्रिया सिस्टमेटिक फ्रॉड से प्रभावित

सरकार ने JSSC-CGL परीक्षा रद्द करने के फैसले का HC में किया बचाव, कहा- पूरी भर्ती प्रक्रिया सिस्टमेटिक फ्रॉड से प्रभावित

राज्य सरकार ने कोर्ट से 18 अगस्त 2026 की परीक्षा रद्द करने की अधिसूचना को बरकरार रखने की मांग की

मुख्य सूचना आयुक्त की नियुक्ति जल्द कराने की मांग, बाबूलाल मरांडी ने CM को लिखा पत्र

मुख्य सूचना आयुक्त की नियुक्ति जल्द कराने की मांग, बाबूलाल मरांडी ने CM को लिखा पत्र

मुख्य सूचना आयुक्त की नियुक्ति अब तक लंबित रखने और आयोग का कामकाज शुरू नहीं होने के संबंध में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है. 

CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की बिगड़ी तबीयत, हिल व्यू अस्पताल में भर्ती

CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की बिगड़ी तबीयत, हिल व्यू अस्पताल में भर्ती

सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद रूपी सोरेन को हिल व्यू अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

JPSC-JSSC परीक्षा रद्द करने के मामले में 7 अक्टूबर को अगली सुनवाई 

JPSC-JSSC परीक्षा रद्द करने के मामले में 7 अक्टूबर को अगली सुनवाई 

मामले में कोर्ट की ओर से जवाब दाखिल करने के लिए प्रार्थियों को समय दिया गया है.