न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड सरकार के नगर विकास, पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य तथा उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के मंत्री एवं गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू का देर रात निधन हो गया. उनके निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है.
LIVE UPDATES:
सुप्रीयो भट्टाचार्य की आँखों से छलके आंसू
JMM महासचिव सुप्रीयो भट्टाचार्य मंत्री सुदिव्य कुमार को श्रद्धांजलि देते हुए भावुक हो हो गए और रो पड़े. उन्होंने कहा "मैंने अपना एक दोस्त खो दिया".

श्रद्धांजलि देने पहुंचे CM हेमंत सोरेन
मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को श्रद्धांजलि देने और उनके अंतिम दर्शन के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गिरिडीह पहुंचे हैं. विधायक कल्पना सोरेन भी सीएम के साथ है.

मंत्री सुदिव्य कुमार को श्रद्धांजलि देने पहुंचे राज्यपाल
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार गिरिडीह पहुंच गए हैं. यहां मंत्री के आवास पर उन्होंने सुदिव्य कुमार सोनू को श्रद्धांजलि दी. वहीं वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे हैं.

गिरिडीह के लिए रवाना हुए राज्यपाल और मुख्यमंत्री
मंत्री सुदिव्य कुमार को श्रद्धांजलि देने के लिए राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से गिरिडीह के लिए रवाना हुए हैं.
बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचे राज्यपाल
मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को श्रद्धांजलि देने और अंतिम दर्शन के लिए राज्यपाल संतोष गंगवार और सीएम हेमंत सोरेन कुछ ही देर में गिरिडीह के लिए रवाना होंगे. राज्यपाल बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंच गए हैं. वहीं सीएम थोड़ी ही देर में एयरपोर्ट पहुंचेंगे.

मंत्री के आवास पहुंची केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी
केंद्रीय मंत्री सह कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी मंत्री सुदीव्य कुमार सोनू के आवास पहुंची. यहां उन्होंने शोकाकुल परिवार को ढांढ़स बंधाया और मंत्री को श्रद्धांजली दी.

विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्र नाथ महतो पहुंचे गिरिडीह
सुदिव्य कुमार को श्रद्धांजलि देने कई मंत्री-विधायक गिरिडीह पहुंच रहे हैं. यहां मंत्री के आवास पर अंतिम दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर रखा गया है. इसी क्रम में विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्र नाथ महतो भी गिरिडीह पहुंचे हैं. वहीं बरकट्ठा विधायक अमित यादव, JMM के वरिष्ठ विधायक मथुरा प्रसाद महतो भी वहां पहुंचे हैं.
आवास पहुंचा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का पार्थिव शरीर, घर के बाहर लोगों की भारी भीड़
गिरिडीह कार्यालय से मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का पार्थिव शरीर उनके आवास पहुंच गया है. यहां घर के बाहर लोगों की भारी भीड़ उमड़ी है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
दो दिन के राजकीय शोक की घोषणा
मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर दो दिन के राजकीय शोक की घोषणा की गयी है.
दोपहर 3 बजे होगा अंतिम संस्कार
मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का गिरिडीह में आज दोपहर 3 बजे अंतिम संस्कार होगा.
रांची नहीं आएगा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का पार्थिव शरीर
मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का पार्थिव शरीर श्रद्धांजलि के लिए झारखंड विधानसभा नहीं लाया जायेगा. गिरिडीह में ही उनका अंतिम संस्कार होगा. सीएम हेमंत सोरेन समेत अन्य मंत्री-विधायक उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए गिरिडीह जायेंगे.
मंत्री के घर के बाहर लोगों की भारी भीड़
मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आवास के बाहर लोगों की भारी भीड़ उमड़ी है.

गिरिडीह जायेंगे सीएम हेमंत सोरेन
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन थोड़ी देर में गिरिडीह के लिए निकलेंगे.
गिरिडीह के पार्टी ऑफिस में श्रद्धांजलि
मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का पार्थिव शरीर गिरिडीह के पार्टी ऑफिस लाया गया, जहां उन्हें पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ी. यहां से मंत्री का पार्थिव शरीर उनके आवास ले जाया जा रहा है.