सरायकेला में मोबाइल की रोशनी में कराए गए प्रशव को लेकर सांसद दीपक प्रकाश ने स्वास्थ्य मंत्रालय को घेरा, जानें क्या कहा

By : Vaibhaw Vikram
सरायकेला में मोबाइल की रोशनी में कराए गए प्रशव को लेकर सांसद दीपक प्रकाश ने स्वास्थ्य मंत्रालय को घेरा, जानें क्या कहा

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने सरायकेला जिला में मोबाइल की रोशनी पर कराए गए प्रशव और बाद में जच्चा बच्चा की हुई मौत पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए झारखंड़ सरकार की स्वास्थ्य मंत्रालय पर हमला बोला है. सांसद दीपक प्रकाश ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्रालय को बीमार और लूट का अड्डा बताया है. 

उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के नेतृत्व में झारखंड का स्वास्थ्य मंत्रालय की स्थिति पूरी तरह से चरमरा गया है. अस्पताल में बिजली नहीं है, रात के अंधेरे में मोबाइल की रोशनी पर प्रसव कराया जाता है, जिसका नतीजा होता है की दोनों जच्चा और बच्चा का देहांत हो जाता है. झारखंड के अस्पतालों में ऑक्सीजन की की कमी है.एंबुलेंस की कमी के कारण राज्य के गरीब,आदिवासी,दलित  और असहाय  मरीज अस्पताल तक नहीं पहुंच पाते हैं और रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो जाती है.

सांसद दीपक प्रकाश ने  कहा कि राज्य सरकार के स्वास्थ्य मंत्री  शेख चिली हो गए हैं और सिर्फ और सिर्फ विवादित बयान देकर सुर्खियां बटोरना चाहते है. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार की राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के द्वारा भेजे गए रुपये की झारखंड में बंदर बांट की जा रही है. अस्पतालों में स्वास्थ्य संबंधित सामानों की आपूर्ति  बिना टेंडर के ही अपने करीबियों की फर्जी कंपनियों को दिया जा रहा है और इसमें घोटाला किया जा रहा है.

सांसद दीपक प्रकाश ने कड़े शब्दों में कहा कि भारत सरकार के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन  के एक एक पैसे का हिसाब देना होगा.यह गरीबो का पैसा है. उन्होंने इस योजना में की जा रही घपले की जांच ईडी और सीबीआई से कराने की मांग की है.

यह भी पढ़ें: विद्युत आपूर्ति की समस्या को लेकर झारखंड चैम्बर और JBVNL के अधिकारियों ने की बैठक, विभिन्न कारणों पर हुई मंथन 

संबंधित सामग्री

घाघरा: मोरम नहीं, पक्की सड़क चाहिए, हिंडालको के खिलाफ 8वें दिन भी आंदोलन जारी

घाघरा: मोरम नहीं, पक्की सड़क चाहिए, हिंडालको के खिलाफ 8वें दिन भी आंदोलन जारी

प्रबंधन-प्रशासन की वार्ता बेनतीजा, ग्रामीणों ने ठुकराया मोरम सड़क का प्रस्ताव

कोयला चोरी पर सीआईएसएफ का शिकंजा, डीआईजी ने एनके-पिपरवार व मगध-आम्रपाली का किया दौरा

कोयला चोरी पर सीआईएसएफ का शिकंजा, डीआईजी ने एनके-पिपरवार व मगध-आम्रपाली का किया दौरा

एमएमडीआर अधिनियम के तहत कार्रवाई की समीक्षा, संवेदनशील व दुर्गम इलाकों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश; 8.280 टन कोयला बरामद

प्रकृति, परंपरा और संस्कृति से जुड़ने का पर्व है करम - शिल्पी नेहा तिर्की

प्रकृति, परंपरा और संस्कृति से जुड़ने का पर्व है करम - शिल्पी नेहा तिर्की

इस अवसर पर मंत्री ने विभिन्न खोड़हा दलों के साथ पारंपरिक नृत्य की प्रस्तुति में सहभागी बनकर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया

चाईबासा में चाकू मारकर घायल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

चाईबासा में चाकू मारकर घायल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

अनुसंधान में सामने आया कि करीब डेढ़ साल पहले बैंगलोर में मजदूरी करते समय उसने मोबाइल पर वादी की पत्नी को गाली-गलौज किया था