Muharram celebrated with devotion, brotherhood, an

भरनो में अकीदत, भाईचारे और उत्साह के साथ मनाया गया मुहर्रम, चिरैया टांड़ में सजा भव्य मेला

सेंट्रल मोहर्रम कमिटी सूपा वन के तत्वावधान में शुक्रवार को इमाम हुसैन की शहादत की याद में मनाया जाने वाला मुहर्रम का पर्व भरनो प्रखंड में अकीदत,भाईचारे और शांतिपूर्ण माहौल के बीच संपन्न हुआ.

By : Vaibhaw Vikram
भरनो में अकीदत, भाईचारे और उत्साह के साथ मनाया गया मुहर्रम, चिरैया टांड़ में सजा भव्य मेला

प्रेम कुमार सिंह/न्यूज 11 भारत
गुमला/डेस्क:
सेंट्रल मोहर्रम कमिटी सूपा वन के तत्वावधान में शुक्रवार को इमाम हुसैन की शहादत की याद में मनाया जाने वाला मुहर्रम का पर्व भरनो प्रखंड में अकीदत,भाईचारे और शांतिपूर्ण माहौल के बीच संपन्न हुआ. इस अवसर पर सूपा लालटोली स्थित चिरैया टांड़ मैदान में भव्य मुहर्रम मेले का आयोजन किया गया,जिसमें प्रखंड के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में मुस्लिम धर्मावलंबियों के साथ-साथ अन्य समुदाय के लोग भी शामिल हुए.मुहर्रम के अवसर पर प्रखंड के कई मुस्लिम बहुल गांवों से अखाड़ा दल पारंपरिक बाजा-गाजा,ताजिया और विभिन्न प्रकार के हरवे-हथियारों के साथ जुलूस के रूप में चिरैया टांड़ मैदान पहुंचे.

यहां विभिन्न अखाड़ों द्वारा पारंपरिक अस्त्र-शस्त्र संचालन एवं करतबों का शानदार प्रदर्शन किया गया.मैदान में आयोजित प्रतियोगिता को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी.कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिसई विधायक जिग्गा सुसारन होरो,पुलिस इंस्पेक्टर गुलशन भेंगरा,थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह,मुखिया सुशील उरांव,झामुमो प्रखंड अध्यक्ष जॉनसन बड़ा,कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मुख्तार आलम, सेंट्रल मोहर्रम कमिटी के अध्यक्ष अताउल्ला खान समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.सभी अतिथियों का स्वागत कमिटी की ओर से पगड़ी पहनाकर किया गया.

इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक जिग्गा सुसारन होरो ने कहा कि भरनो के लोगों ने मुहर्रम मेले में जिस तरह एकजुटता और सौहार्द का परिचय दिया है,वह पूरे क्षेत्र के लिए मिसाल है.उन्होंने कहा कि सभी समुदायों को इसी तरह हर पर्व और त्योहार को मिल-जुलकर मनाना चाहिए ताकि आपसी प्रेम,सद्भाव और भाईचारा कायम रहे. उन्होंने कहा कि मुहर्रम का पर्व पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब के नवासे इमाम हुसैन की कर्बला में दी गई महान कुर्बानी की याद में मनाया जाता है.

उनकी शहादत अन्याय और अत्याचार के खिलाफ संघर्ष का प्रतीक है.मौके पर मुखिया सुशील उरांव ने कहा कि मुहर्रम मेला केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि सामाजिक समरसता और भाईचारे का भी प्रतीक है. यहां विभिन्न समुदायों के लोग एक साथ उपस्थित होकर आपसी सौहार्द का संदेश देते हैं,जो भरनो प्रखंड की गंगा-जमुनी संस्कृति को दर्शाता है.

मेले में आयोजित अस्त्र-शस्त्र संचालन प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विभिन्न अखाड़ा समितियों को विधायक जिग्गा सुसारन होरो द्वारा पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया.वहीं पूरे आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही.थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह पुलिस बल के साथ लगातार मेले और जुलूस मार्गों पर मुस्तैद रहे तथा शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. 

पूरे आयोजन में उत्साह,अनुशासन,भाईचारा का अद्भुत संगम देखने को मिला.मुहर्रम मेला के सफल आयोजन में सेंट्रल मोहर्रम कमिटी सूपा वन के अध्यक्ष अताउल्ला खान सहित सभी पदाधिकारियों, सदस्यों एवं स्थानीय ग्रामीणों का महत्वपूर्ण योगदान रहा.कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में गणमान्य लोग,विभिन्न अखाड़ा समितियों के सदस्य तथा क्षेत्रवासी उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: चैनपुर में दृष्टि आयुर्वेदिक केंद्र का भव्य उद्घाटन, मरीजों को मिलेगी मुफ्त डॉक्टरी सलाह व सस्ती दवाएं
 

संबंधित सामग्री

चैनपुर क्षेत्र के सेमरटांड़ में 5.85 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, गुप्त सूचना के आधार पर मिली सफलता

चैनपुर क्षेत्र के सेमरटांड़ में 5.85 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, गुप्त सूचना के आधार पर मिली सफलता

सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन कर की गई कार्रवाई

जामताड़ा एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली सफलता

जामताड़ा एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली सफलता

आरटीओ ई-चालान डाउनलोड करवा कर उनकी सारे गोपनीय जानकारी हासिल कर ई-वॉलेट के माध्यम से करते थे साइबर ठगी

खण्डामौदा निवासी प्रेम कुमार बेरा तमिलनाडु पर कंपनी क्वार्टर में पंखे पर रस्सी के सहारे की आत्महत्या

खण्डामौदा निवासी प्रेम कुमार बेरा तमिलनाडु पर कंपनी क्वार्टर में पंखे पर रस्सी के सहारे की आत्महत्या

प्रेम कुमार पिछले 20 सालों से तमिलनाडु स्थित एक्यूरे कास्टिंग कंपनी में काम करता था, बीच-बीच में घर आता था

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिला परिषद सदस्य सुनीता कुमारी को भेजा आत्मीय-पत्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिला परिषद सदस्य सुनीता कुमारी को भेजा आत्मीय-पत्र

रक्षाबंधन पर भेजी राखी का प्रधानमंत्री ने दिया जवाब, नारी शक्ति और जनसेवा के प्रयासों को बताया महत्वपूर्ण