निरीक्षण

कन्या मध्य विद्यालय में मुखिया पिंकी देवी ने किया मिड डे मील का निरीक्षण, भोजन की गुणवत्ता से संतुष्ट

स्वच्छता और मेनू के अनुसार बन रहे व्यंजन का जायजा लिया, रसोई घर, बर्तन और भंडारण की स्थिति भी देखी

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
कन्या मध्य विद्यालय में मुखिया पिंकी देवी ने किया मिड डे मील का निरीक्षण, भोजन की गुणवत्ता से संतुष्ट

वीरेन्द्र शर्मा/न्यूज़ 11 भारत

बरही/डेस्क:  चौपारण प्रखंड के कन्या मध्य विद्यालय चौपारण में गुरुवार को मुखिया श्रीमती पिंकी देवी ने औचक निरीक्षण कर मिड डे मिल योजना की जांच की. निरीक्षण के दौरान मुखिया ने बच्चों को परोसे जा रहे भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता और मेनू के अनुसार बन रहे व्यंजन का जायजा लिया. उन्होंने रसोई घर, बर्तन और भंडारण की स्थिति को भी देखा.

भोजन चखने के बाद मुखिया श्रीमती पिंकी देवी ने कहा कि विद्यालय में मिड डे मिल मानक के अनुसार बन रहा है और बच्चे भी भोजन को पसंद कर रहे हैं. उन्होंने भोजन की गुणवत्ता पर संतुष्टि जताई.

मुखिया ने विद्यालय प्रबंधन और रसोइया को निर्देश दिया कि बच्चों को साफ-सफाई के साथ पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाए. साथ ही समय-समय पर मेनू में बदलाव कर बच्चों को विविधता युक्त भोजन देने की बात कही.

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक, रसोइया और अन्य कर्मी उपस्थित थे. मुखिया ने बच्चों से भी बातचीत कर पढ़ाई और भोजन को लेकर फीडबैक लिया.

विद्यालय परिवार ने मुखिया के निरीक्षण और मार्गदर्शन की सराहना की.

यह भी पढ़ें: चौपारण प्रखंड के करमा गांव में 100 kVA के नए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन

संबंधित सामग्री

चुनाव आयोग ने फॉर्म 6 को लेकर 'भ्रम' को किया दूर तो 'विरोध करने वालों' की ओर से नहीं आया कोई जवाब!

चुनाव आयोग ने फॉर्म 6 को लेकर 'भ्रम' को किया दूर तो 'विरोध करने वालों' की ओर से नहीं आया कोई जवाब!

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के एक पोस्ट कर चुनाव आयोग से किया था सवाल, बीजेपी को लाभ पहुंचाने का भी लगाया था गंभीर आरोप

चांडिल-पुरुलिया NH 33 पर पुरुलिया-बोकारो मार्ग भीषण सड़क हादसे में सरायकेला जिले के तीन युवकों की दर्दनाक मौत

चांडिल-पुरुलिया NH 33 पर पुरुलिया-बोकारो मार्ग भीषण सड़क हादसे में सरायकेला जिले के तीन युवकों की दर्दनाक मौत

दो बाइकसवारों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ा, गंभीर रूप से घायल एक की अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत, गांव में पसरा मातम

इस नवरात्रि हाथी पर सवार होकर आएंगी मातारानी, सुख-समृद्धि की होगी बरसात

इस नवरात्रि हाथी पर सवार होकर आएंगी मातारानी, सुख-समृद्धि की होगी बरसात

11 अक्टूबर से शुरू होगी शारदीय नवरात्रि, 21 अक्टूबर को प्रतिमा विसर्जन के साथ होगा समापन; 20 अक्टूबर को होगा रावण दहन

रांची के अशोकनगर निवासी जमीन कारोबारी शशि कुमार से अपराधियों ने फोन कर मांगी रंगदारी

रांची के अशोकनगर निवासी जमीन कारोबारी शशि कुमार से अपराधियों ने फोन कर मांगी रंगदारी

अरगोड़ा थाने में केस दर्ज, 30 सितंबर को व्हाट्सऐप पर मिला था मैसेज पैसे नहीं देने पर मिली थी जान से मारने की धमकी<br/>

व्यापारिक मामलों में इन राशि वालों की आज रहेगी चांदी, इस राशि वालों को तो तिगुने लाभ की है सम्भावना

व्यापारिक मामलों में इन राशि वालों की आज रहेगी चांदी, इस राशि वालों को तो तिगुने लाभ की है सम्भावना

कोई भी नहीं योजना बनाने से पहले गंभीरता से अवश्य विचार करेंगे, आपका दिन मंगलमय हो