न्यूज़11 भारत
लातेहार/डेस्क: महुआडांड़ प्रखंड के अमवाटोली पंचायत की मुखिया रोशनी कुजूर ने लातेहार उपायुक्त से शिष्टाचार मुलाकात कर पंचायत के ग्रामीणों की समस्याओं और विकास से जुड़े महत्वपूर्ण बातों से अवगत कराया. इस दौरान मुखिया ने उपायुक्त को शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया. उन्होंने पंचायत में बेहतर सड़क व्यवस्था, पेयजल की उपलब्धता, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार के साथ अन्य बुनियादी जरूरतों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया.
मुखिया ने कहा कि पंचायत के कई ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की जरूरत अभी भी बनी हुई है. ग्रामीणों को सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन और पंचायत के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है. उन्होंने ग्रामीण हित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने तथा आवश्यक योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने की मांग की.
रोशनी कुजूर ने कहा कि पंचायत के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है. ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर वे लगातार प्रयास करती रहेंगी और प्रशासन के समक्ष आवश्यक मुद्दों को मजबूती से उठाती रहेंगी. उपायुक्त ने मुखिया द्वारा रखी गई समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित मामलों में आवश्यक पहल एवं हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया. मुलाकात के बाद पंचायत स्तर पर विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद जगी है.
इसे भी पढ़ें: रांची: अगस्त में 91 हज़ार से अधिक वाहनों का कटा चालान, बिना हेलमेट गाड़ी चलाने वालों की संख्या सबसे अधिक