नगर निकाय चुनाव 2026: डीसी-एसपी ने विभिन्न बूथों का किया निरीक्षण, सुरक्षा की दृष्टि से दिये कई निर्देश

By : Vaibhaw Vikram
नगर निकाय चुनाव 2026: डीसी-एसपी ने विभिन्न बूथों का किया निरीक्षण, सुरक्षा की दृष्टि से दिये कई निर्देश

न्यूज11 भारत

पलामू/डेस्क: नगर निकाय चुनाव 2026 को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को डीसी समीरा एस व एसपी रीष्मा रमेशन समेत अन्य पदाधिकारियों ने शहर के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया.निरीक्षण के क्रम में पदाधिकारियों ने वार्ड 5 अंतर्गत राजकीयकृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय,बहलोलवा के बूथ संख्या 2 और 3,वार्ड 6 स्थित राजकीयकृत नव प्राथमिक विद्यालय में बने बूथ संख्या 3 और 4,वार्ड 6 के पशुपालन कार्यालय, रेड़मा में बने बूथ संख्या 1 तथा शहर के पहाड़ी मोहल्ला स्थित वार्ड 26 के मतदान केंद्र संख्या 5 (मदरसा अलहेदया, कुंड मोहल्ला) का जायजा लिया.

निरीक्षण के दौरान एसपी ने सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से आवश्यक निर्देश दिए, वहीं डीसी ने मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर बल दिया.उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी बूथों पर पेयजल,शौचालय,प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं समय से उपलब्ध करा दी जाये ताकि मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो.जिला प्रशासन द्वारा चुनाव को शांतिपूर्ण,पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां तेज कर दी गयी हैं. इस अवसर पर सदर बीडीओ,नगरपालिका के उप निर्वाचन पदाधिकारी समेत बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: गढ़वा उपायुक्त दिनेश यादव ने की बैठक, आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुनर्वास व स्क्रीनिंग पर हुई चर्चा
 
संबंधित सामग्री

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार

महिला केबिन मास्टर सतवंती देवी की सतर्कता से टला संभावित रेल हादसा, डीआरएम ने किया सम्मानित

महिला केबिन मास्टर सतवंती देवी की सतर्कता से टला संभावित रेल हादसा, डीआरएम ने किया सम्मानित

धनबाद रेल मंडल के डीआरएम अखिलेश मिश्रा ने उत्कृष्ट कार्य व सराहनीय योगदान के लिए 64 रेलकर्मियों को सम्मानित किया

घाघरा: मोरम नहीं, पक्की सड़क चाहिए, हिंडालको के खिलाफ 8वें दिन भी आंदोलन जारी

घाघरा: मोरम नहीं, पक्की सड़क चाहिए, हिंडालको के खिलाफ 8वें दिन भी आंदोलन जारी

प्रबंधन-प्रशासन की वार्ता बेनतीजा, ग्रामीणों ने ठुकराया मोरम सड़क का प्रस्ताव

कोयला चोरी पर सीआईएसएफ का शिकंजा, डीआईजी ने एनके-पिपरवार व मगध-आम्रपाली का किया दौरा

कोयला चोरी पर सीआईएसएफ का शिकंजा, डीआईजी ने एनके-पिपरवार व मगध-आम्रपाली का किया दौरा

एमएमडीआर अधिनियम के तहत कार्रवाई की समीक्षा, संवेदनशील व दुर्गम इलाकों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश; 8.280 टन कोयला बरामद

प्रकृति, परंपरा और संस्कृति से जुड़ने का पर्व है करम - शिल्पी नेहा तिर्की

प्रकृति, परंपरा और संस्कृति से जुड़ने का पर्व है करम - शिल्पी नेहा तिर्की

इस अवसर पर मंत्री ने विभिन्न खोड़हा दलों के साथ पारंपरिक नृत्य की प्रस्तुति में सहभागी बनकर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया