भरनो प्रखंड में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सरकारी एवं गैरसरकारी कार्यालय में किया गया ध्वजारोहण

By : News11 Bharat
भरनो प्रखंड में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सरकारी एवं गैरसरकारी कार्यालय में किया गया ध्वजारोहण

प्रेम कुमार सिंह/न्यूज11 भारत
गुमला/डेस्क:
भरनो प्रखण्ड में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सभी सरकारी गैर सरकारी संस्थानों में शान से ध्वजारोहण किया गया. निर्धारित समयनुसार सबसे पहले ब्लॉक परिसर भरनो में प्रखण्ड प्रमुख पारस नाथ उरांव ने बीआरसी कार्यालय, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय एवं स्टेडियम भरनो में बीडीओ अरुण कुमार सिंह ने भरनो थाना में थाना प्रभारी कंचन प्राजापति, करंज थाना में थाना प्रभारी करण टुडु, कार्तिक उरांव पुस्तकाल और सीताराम साव सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में समिति अध्यक्ष किशोर साहू, सीएचसी भरनो में डॉ जाहिद अख्तर, भाजपा मंडल कार्यालय में अध्यक्ष अभिषेक गुप्ता, कांग्रेस कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष मुख्तार आलम, प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय में एचएम संगीता कुजूर,बालिका मध्य विद्यालय में एचएम संजय कुमार गुप्ता,प्लस टू उच्च विद्यालय में एचएम वरदानी टोप्पो,बालक मध्य विद्यालय भरनो में एचएम तुलसी लोहरा,झारखंड आंदोलनकारी कार्यालय परिसर में सीनियर आंदोलनकारी जयराम उरांव सहित सभी बैंकों में शाखा प्रबंधको,सभी पंचायत भवनों में मुखियाओं तथा विद्यालयो में सचिवों के द्वारा ध्वजारोहण किया गया.

 वहीं प्रखंड स्तरीय स्टेडियम में प्रखंड प्रशासन के पहल पर खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका की छात्राओं ने बैण्ड की धुन में परेड किया, जहां सफल प्रतिभागियों को अतिथियों के द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर अंचलाधिकारी अविनाश कुजूर,सीडीपीओ नीलम केरकेट्टा सहित कई पदाधिकारी एवं कर्मी कई राजनीतिक पार्टियों के नेता व कार्यकर्ताओं,सामाजिक कार्यकर्ताओ द्वारा विभिन्न कार्यालयो,संस्थानों में झंडोतोलन में शामिल हुए. गणतंत्र दिवस को लेकर प्रखण्ड मुख्यालय के कई स्कूल के छात्र छात्राओं द्वारा स्कूल झांकी निकली गई।जिसमें बच्चों द्वारा भारत माता वेश धारण कर हाथ मे तिरंगा लेकर भारत माता की जय का नारा लगाते हुए विभिन्न चौक चैराहों का भृमण किया. सरस्वती शिशु विद्या मंदिर भरनो में विभिन्न तरह के कार्यक्रम आयोजित किए गए थे. गणतंत्र दिवस को लेकर खासकर स्कूली बच्चों में विशेष उत्साह देखा गया. 

यह भी पढ़े: चंदवा प्रखंड में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
 
संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य