न्यूज11 भारत
मनोहरपुर/डेस्क: सारंडा के अति नक्सली प्रभावित क्षेत्र तिरिलपोसी में बुधवार को सीआरपीएफ ए/134 बटालियन के तत्वावधान में सिविक एक्शन प्लान कार्यक्रम आयोजित किया गया. मौके पर सीआरपीएफ कैंप में ग्रामीण के बीच डॉक्टर केके सिंह ने शिविर में ग्रामीणों को स्वस्थ जांच कर दवाई भी दिया. इस अवसर पर ग्रामीणों के बीच स्कुली बच्चों को बैंग,खेल सामग्री,पानी के गैलन, तिरपाल,कंबल,छाते, साड़ियां, बर्तन,कुदाल,गैता, मच्छरदानी, सेनेटरी पैड समेत अन्य घरेलू समानों का वितरण किया गया. वहीं इस कार्यक्रम से पूर्व विगत 10 फरवरी को तिरिलपोसी गांव के सलाई चेरवा एवं जयसिंह चेरवा आईईडी ब्लास्ट में मौत हो गई थी. उन दोनों को एक मिनट का मौन श्रद्धांजलि दिया गया . साथ ही दोनों परिवार के परिजनों को सहायता राशि 5/5 हज़ार रुपए एंव घरेलू समान भी दिया गया.
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए 134 बटालियन के समादेष्टा त्रिलोक नाथ सिंह ने कहा सारंडा में अब माओवादी आखरी सांसे गिर रहा है. जितने भी युवा भटक गये वह मुख्यधारा में शामिल हो जाये . नहीं तो विगत दिनों की मुठभेड़ की तरह उनका भी हसर वहीं होगा . अब सारंडा के ग्रामीणों उनसे डरने वाले नहीं हैं.
वहीं इस मौके पर तिरिलपोसी सहायक कमांडेंट पुरुषोत्तम कुमार ने कहा तिरिलपोसी गांव एक यहां के एक एक ग्रामीणों की जिम्मेदारी हमारे रहेगे. इस गांव में जितने भी विकास के काम नहीं हो सकते वह सभी हमलोग अपने जिले के अधिकारी को इसकी जमीनी हकीकत बतायेगे. ओर जितने भी विकास के काम रुके हुए हैं वह जल्द से जल्द करवायेंगे . मौके पर द्वितीय समादेष्टा बलय भूषण भक्ता,वार्ड सदस्य,सेविका, एएनएम, स्थानीय जनप्रतिनिधि, डकुवा समेत काफी संख्या में ग्रामीण एवं सीआरपीएफ जवानों मौजूद थे.
यह भी पढ़ें: टोरी आरओबी निर्माण में देरी पर बोले सांसद कालीचरण सिंह, जटिलताओं को दूर करने का दावा