अवकाश आवेदन में लापरवाही

शिशु देखभाल अवकाश आवेदन में लापरवाही पड़ी भारी, एक लिपिक निलंबित, दूसरे का प्रतिनियोजन समाप्त

शिक्षिका की शिशु देख भाल अवकाश आवेदन को ससमय जिला शिक्षा पदाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत न करने पर बड़ी कार्रवाई हुई है.

By : News11 Bharat
शिशु देखभाल अवकाश आवेदन में लापरवाही पड़ी भारी, एक लिपिक निलंबित, दूसरे का प्रतिनियोजन समाप्त

न्यूज़11 भारत 
पलामू/डेस्क:
 जिले के स्तरोन्नत +2 उच्च विद्यालय तरहसी (सिलदिलिया) की शिक्षिका भारती पाण्डेय के शिशु देख भाल अवकाश आवेदन को ससमय जिला शिक्षा पदाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत न करने और घोर लापरवाही बरतने के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है. मामले में पलामू प्रमंडल के क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक संदीप कुमार द्वारा दो कर्मचारियों के विरुद्ध दंडात्मक आदेश जारी किए गए हैं.

मामले की जांच और प्राप्त निर्देशों के आलोक में जारी आदेश के अनुसार, जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय के लिपिक ईश्वरी दयाल राम को लापरवाही बरतने के आरोप में 'झारखंड सरकारी सेवक (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमावली, 2016' के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय कार्रवाई के अधीन किया गया है. निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी, लातेहार का कार्यालय निर्धारित किया गया है.

वहीं दूसरे आदेश के तहत, जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय के लिपिक (सम्प्रति जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में प्रतिनियुक्त)  अरुण कुमार गिरि  का प्रतिनियोजन तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया गया है. उन्हें रंका (गढ़वा) स्थित क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में योगदान देने का निर्देश दिया गया है.

उल्लेखनीय है कि शिक्षिका द्वारा ससमय आवेदन जमा करने के बावजूद इन कर्मचारियों की लापरवाही और संचिका को अटकाए रखने के कारण आवेदन समय पर उच्च अधिकारियों तक नहीं पहुंच सका, जिसके चलते छुट्टी मंजूर नहीं हो पाई और इस दुखद स्थिति में गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई. मामले में उपायुक्त के निर्देशानुसार गठित जांच कमेटी की रिपोर्ट के बाद आरडीडीई ने यह कड़ा कदम उठाया है.

इसे भी पढ़ें: चाईबासा: भतीजे की पत्नी से प्रेम-प्रसंग, राज खुलने पर चाचा ने की भतीजे की हत्या, बहू संग फरार

संबंधित सामग्री

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

आवेदन में मारपीट के साथ-साथ एक महिला के साथ छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया गया है.

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

रांची और आसपास के इलाकों में भी आज से 25 सितंबर तक बारिश की संभावना जताई गयी है.

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय