NHM employees called off their strike following as

तीन माह का वेतन भुगतान के आश्वासन पर NHM कर्मियों ने हड़ताल समाप्त की, चिकित्सा पदाधिकारियों को सौंपा पत्र 

लंबित वेतन और वेतन वृद्धि समेत अन्य मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के संविदा कर्मियों ने गुरुवार को आंदोलन वापस ले लिया.

By : Vaibhaw Vikram
तीन माह का वेतन भुगतान के आश्वासन पर NHM कर्मियों ने हड़ताल समाप्त की, चिकित्सा पदाधिकारियों को सौंपा पत्र 

रोहन निषाद/न्यूज11 भारत
चाईबासा/डेस्क:
लंबित वेतन और वेतन वृद्धि समेत अन्य मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के संविदा कर्मियों ने गुरुवार को आंदोलन वापस ले लिया. सिविल सर्जन के साथ हुई वार्ता में तीन माह का बकाया मानदेय जल्द भुगतान करने का आश्वासन मिलने के बाद कर्मी काम पर लौट आए. इससे जिले की ठप पड़ी स्वास्थ्य सेवाएं फिर से बहाल हो गई हैं. हड़ताल खत्म करने के बाद एनएचएम कर्मियों ने सभी चिकित्सा पदाधिकारियों को पत्र सौंपा और अपने-अपने कार्यस्थलों पर योगदान दिया. हड़ताल में शामिल वरीय चिकित्सा पर्यवेक्षक मनोज कुमार ने बताया कि छह माह से वेतन नहीं मिलने के कारण कर्मियों को गंभीर आर्थिक संकट झेलना पड़ रहा था. फिलहाल तीन माह का वेतन जारी करने के आश्वासन पर हड़ताल स्थगित की गई है. 

बुधवार को सिविल सर्जन के साथ हुई बैठक में बताया गया कि ट्रेजरी पोर्टल में तकनीकी खराबी के कारण भुगतान रुका था. गड़बड़ी दूर कर चार दिन के भीतर बकाया मानदेय खाते में भेज दिया जाएगा. इस आश्वासन के बाद कर्मियों ने काम पर लौटने का फैसला किया. 

एनएचएम कर्मी  ने कहा है कि  यदि 29 जून तक बकाया भुगतान नहीं हुआ तो 30 जून से दोबारा अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी जाएगी. कर्मी 22 जून से लंबित मानदेय, बोनस, 8% वार्षिक वेतन वृद्धि और हर माह 5 तारीख तक वेतन भुगतान की मांग को लेकर हड़ताल पर थे.

जिले के सैकड़ों एनएचएम संविदा कर्मियों को पिछले छह माह से वेतन नहीं मिला था. इससे अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों की सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई थीं. मरीजों को इलाज में दिक्कत हो रही थी. अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी डॉ अंशुमन शर्मा ने कहा कि कर्मियों की समस्या से विभाग को अवगत कराया गया है. लंबित वेतन जल्द जारी कराने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने सभी कर्मियों से मरीज हित में नियमित सेवा देने की अपील की. हड़ताल खत्म होने से मरीजों और परिजनों ने राहत की सांस ली है.

यह भी पढ़ें: मुहर्रम को लेकर पलामू पुलिस की बड़ी तैयारी, छहमुहान चौक पर दंगारोधी उपकरणों के साथ हुआ भव्य मॉक ड्रिल
 

संबंधित सामग्री

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

खरसावां थाना क्षेत्र में देर रात हुई फायरिंग के बाद पुलिस की कार्रवाई, दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज.

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पनेरीबांध से लापता हुई दो नाबालिग बच्चियों को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लातेहार के भीमगढ़ा से सही-सलामत बरामद कर लिया है.

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो प्रखंड के मारासिली पंचायत अंतर्गत महूगांव में गुरुवार को सरना समिति महूगांव के तत्वावधान में सरना चौक के समीप स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत अनावरण किया गया.

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति रांची को राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए ‘प्रशंसनीय श्रेणी’ का पुरस्कार

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति रांची को राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए ‘प्रशंसनीय श्रेणी’ का पुरस्कार

सम्मेलन का उद्घाटन 14 सितंबर को हिन्दी दिवस के अवसर पर गृह एवं सहकारिता मंत्री, अमित शाह के द्वारा किया गया.

भैंस चराने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

भैंस चराने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

छतरपुर प्रखंड के अंतर्गत आने वाले दिनादाग गांव में वज्रपात (आकाशीय बिजली) की चपेट में आने से एक 65 वर्षीय व्यक्ति की असमय मौत हो गई.