न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: सरायकेला के चांडिल थाना क्षेत्र के 10th माइलस्टोन रिसोर्ट से मीटिंग कर बाहर निकल रहे कदमा के रहने वाले निखार सब लोक को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी. 3 से 4 गोली लगने के बाद आनन-फानन में उनके साथियों के द्वारा टीएमएच लाया गया. इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.
यह भी पढ़ें:'ऑपरेशन प्रहार' के तहत तरहसी में दुकान से 490 ग्राम गांजा बरामद, 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार