मजदूरों का धरना

एनके एरिया प्रबंधन पर मांगों की अनदेखी का आरोप, 18 सूत्री मांगों पर संयुक्त मोर्चा का महाधरना, गरजे मजदूर नेता

नेताओं ने दी चेतावनी- अभी तो झांकी है, बड़ा आंदोलन अभी बाकी है

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
एनके एरिया प्रबंधन पर मांगों की अनदेखी का आरोप, 18 सूत्री मांगों पर संयुक्त मोर्चा का महाधरना, गरजे मजदूर नेता

मुमताज अहमद/न्यूज11  भारत 

खलारी/डेस्क:  एनके एरिया प्रबंधन पर मजदूरों की 18 सूत्री मांगों की लगातार अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए एनके क्षेत्र में कार्यरत 10 केंद्रीय श्रम संगठनों के संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर मंगलवार को महाप्रबंधक कार्यालय डकरा के समक्ष जोरदार धरना दिया गया. धरने में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष कर्मचारियों ने हिस्सा लेकर प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी जताई.

संयुक्त मोर्चा के नेताओं ने कहा कि मजदूरों की समस्याओं और मांगों को लेकर प्रबंधन को पहले ही 18 सूत्री मांग पत्र सौंपकर समाधान की मांग की गई थी. मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं होने के कारण संयुक्त मोर्चा ने आंदोलन का रास्ता अपनाया और पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत एकदिवसीय धरना दिया.

धरने में सभी कर्मचारियों को संडे/पीएचडी देने, बायोमेट्रिक अटेंडेंस नहीं कराने की मांग प्रमुखता से उठी. इसके साथ ही सिविल एवं एएंडएम विभाग में एएमसी/सीएमसी के माध्यम से हुए करीब 45 करोड़ रुपये के कार्यों की उच्चस्तरीय जांच कराने तथा पिछले तीन वर्षों में सीएसआर के तहत हुए कार्यों और सामग्री खरीद की जांच कराने की मांग की गई. चूरी खदान में चाल धंसने की घटना को भी जांच के दायरे में लाने की मांग नेताओं ने उठाई.

वक्ताओं ने कहा कि प्रबंधन की कथित हठधर्मिता के कारण मजदूरों की समस्याएं लंबित हैं. उन्होंने कहा कि प्रबंधन को मजदूरों की मांगों पर गंभीरता से विचार करना होगा. नेताओं ने चेतावनी भरे अंदाज में कहा, “अभी तो झांकी है, बड़ा आंदोलन अभी बाकी है.” उन्होंने कहा कि मांगों का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा.

धरने की अध्यक्षता संयुक्त मोर्चा के वरिष्ठ नेताओं ने संयुक्त रूप से की, जबकि संचालन शैलेश कुमार ने किया. मौके पर ललन प्रसाद सिंह, विनय सिंह मानकी, प्रेम कुमार, गोल्डेन प्रसाद यादव, शैलेश कुमार, सुनील कुमार सिंह, अमर भूषण सिंह, हरेंद्र सिंह, मिथिलेश कुमार सिंह, शैलेन्द्र कुमार सिंह, देवपाल मुंडा, राघो चौबे, अनिल कुमार चौबे, राघवेंद्र पासवान, ध्वजा राम धोबी, कृष्णा चौहान, सोनू पांडेय, बहुरा मुंडा, अशोक कुमार सिंह, अरविन्द कुमार, रमेश सिंह, धीरज कुमार, संजीव रंजन सिंह, उदय कुमार सिंह, सुरेश साव, कन्हाई पासी, मिथिलेश सिंह, प्रमोद पाठक, सुजीत कुमार, पजू महतो, मुमताज अहमद, मनोज कुमार, बीरेन पासवान, ईशान गंझू, नरेश प्रसाद, हलीम खान, अनुप रजक एवं मुबारक खान सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी एवं श्रमिक नेता मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: गावां में जंगली बिरनी के हमले में फिर एक बुजुर्ग की मौत, बिरनी के प्रकोप से अब तक 4 लोगों की हो चुकी है मौत

संबंधित सामग्री

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

खरसावां थाना क्षेत्र में देर रात हुई फायरिंग के बाद पुलिस की कार्रवाई, दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज.

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पनेरीबांध से लापता हुई दो नाबालिग बच्चियों को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लातेहार के भीमगढ़ा से सही-सलामत बरामद कर लिया है.

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो प्रखंड के मारासिली पंचायत अंतर्गत महूगांव में गुरुवार को सरना समिति महूगांव के तत्वावधान में सरना चौक के समीप स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत अनावरण किया गया.

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति रांची को राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए ‘प्रशंसनीय श्रेणी’ का पुरस्कार

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति रांची को राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए ‘प्रशंसनीय श्रेणी’ का पुरस्कार

सम्मेलन का उद्घाटन 14 सितंबर को हिन्दी दिवस के अवसर पर गृह एवं सहकारिता मंत्री, अमित शाह के द्वारा किया गया.

भैंस चराने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

भैंस चराने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

छतरपुर प्रखंड के अंतर्गत आने वाले दिनादाग गांव में वज्रपात (आकाशीय बिजली) की चपेट में आने से एक 65 वर्षीय व्यक्ति की असमय मौत हो गई.