चाईबासा में भड़का नो-एंट्री आंदोलन! पुलिस-पब्लिक में हिंसक झड़प, पथराव-लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले दागे

SDPO की गाड़ी क्षतिग्रस्त<br/>

By : Mansi Kumari
चाईबासा में भड़का नो-एंट्री आंदोलन! पुलिस-पब्लिक में हिंसक झड़प, पथराव-लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले दागे

न्यूज़11 भारत
चाईबासा/डेस्क:
पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा में सोमवार देर रात नो-एंट्री आंदोलन अचानक हिंसक हो गया. तांबो चौक पर ग्रामीणों और पुलिस के बीच जमकर झड़प हुई. स्थिति इतनी बिगड़ गई कि पुलिस को लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले दागने पड़े. भीड़ ने पथराव किया, जिससे सदर एसडीपीओ बाहमन टूटी की सरकारी स्कॉर्पियो गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.

भारी वाहनों पर रोक की मांग से भड़का आंदोलन
ग्रामीण लंबे समय से एनएच-220 और चाईबासा बाईपास मार्ग पर दिन के समय भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग कर रहे हैं. उनका कहना है कि लगातार ट्रकों की आवाजाही से हादसों की संख्या बढ़ गई है और कई लोगों की जान जा चुकी हैं. सोमवार को सैकड़ों ग्रामीण परिवहन मंत्री दीपक बिरुवा के आवास की ओर कूच कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें तांबो चौक पर ही रोक दिया.

धरने में बदला आंदोलन, सड़क पर पकाया गया खाना
पुलिस द्वारा रोकने के बाद प्रदर्शनकारियों ने वहीं धरना शुरू कर दिया. शाम ढलते-ढलते आंदोलन ने नया रूप ले लिया- ग्रामीणों ने सड़क किनारे चूल्हा जलाकर खाना पकाया, पारंपरिक नृत्य और गीत भी किए. इसी बीच जब पुलिस ने उन्हें हटाने की कोशिश की, तो माहौल तनावपूर्ण हो गया.
पुलिस की कार्रवाई से भीड़ उग्र हो उठी और देखते ही देखते पथराव शुरू हो गया. जवाब में पुलिस ने लाठीचार्ज किया और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े. इस दौरान कई लोग हल्के रूप से घायल हुए, हालांकि किसी गंभीर घायल की खबर नहीं हैं. कुछ देर के लिए मुख्य सड़क पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप रही. देर रात तक पुलिस ने स्थिति पर नियंत्रण पा लिया। प्रशासन ने बताया कि फिलहाल हालात सामान्य है, लेकिन सतर्कता के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया हैं.

यह भी पढ़े: Jharkhand Weather: छठ के बाद मोंथा का प्रहार! झारखंड में 5 दिन तक मचेगा मौसम का तांडव

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य