न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड के 9 सरकारी विश्वविद्यालयों की सीनेट में शिक्षाविदों का मनोनयन किया गया है. राज्यपाल सह कुलाधिपति की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है. यह मनोनयन झारखंड राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम की धारा 41(5)(ठ) के तहत किया गया है.
अधिसूचना के अनुसार, रांची विश्वविद्यालय की सीनेट में सेवानिवृत्त शिक्षक दीपनारायण जायसवाल को मनोनीत किया गया है. वहीं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय की सीनेट में डॉ. आनंद कुमार ठाकुर को जिम्मेदारी सौंपी गई है.
इसके अलावा राज्य के अन्य सरकारी विश्वविद्यालयों की सीनेट में भी शिक्षाविदों को सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है.
इसे भी पढ़ें: नामकुम में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री का भंडाफोड़, 8.17 ग्राम नशीला पदार्थ और 99,680 रुपये बरामद