न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड प्रशासनिक सेवा (झा०प्र०से०) के संयुक्त सचिव पद पर नवप्रोन्नत हुए अधिकारियों ने शिष्टाचार मुलाकात की. इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रति सभी नवप्रोन्नत अधिकारियों ने आभार जताया.
मौके पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने नवप्रोन्नत अधिकारियों को अपनी ओर से शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में सरकार द्वारा संचालित जनहित, सुशासन एवं विकासात्मक कार्यों को और ज्यादा प्रभावी तरीके से आम जनता तक पहुंचाने में अपनी महत्ती भूमिका निभाएंगे. इस अवसर पर राज्य के मुख्य सचिव अविनाश कुमार भी उपस्थित रहे.
मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वाले नवप्रोन्नत अधिकारियों में प्रवीण प्रकाश, विद्या भूषण कुमार, सचिंद्र बड़ाईक, प्रेम तिवारी, सत्यवीर रजक, सुमन पाठक, अमित बेसरा, महेंद्र कुमार, मोनी कुमारी, मोनिका रानी टूटी, रंजीत लोहरा, विजय विरुआ, मनीषा तिर्की, एनी सरोजिनी तिर्की एवं गीतांजलि शामिल थे.
ये भी पढ़ें- नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने CM हेमंत सोरेन को फिर लिखा पत्र, ट्रेजरी घोटाले की CBI जांच की मांग
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से झारखंड प्रशासनिक सेवा के संयुक्त सचिव पद पर नवप्रोन्नत हुए अधिकारियों ने की मुलाकात
संबंधित सामग्री
8.86 एकड़ कथित जमीन फर्जीवाड़ा से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में CM हेमंत पर आरोप गठन बिंदु पर 24 सितंबर को होगी सुनवाई
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को छोड़कर बाकी आरोपियों पर हो चुका है आरोप गठित
दूरसंचार विभाग ने फर्जी तरीके से सिम कार्ड जारी करने पर तीन साल की जेल और अधिकतम 50 लाख रुपये जुर्माने का किया ऐलान
पहचान से जुड़ी चीजों के दुरुपयोग या आईएमईआई नंबरों में छेड़छाड़ के प्रति दूरसंचार विभाग ने किया आगाह
दिव्यांग विद्या कुमारी को सरकारी सुविधा दिलाने के लिए विधायक मनोज यादव ने डीसी को लिखा पत्र
17 वर्षीय बच्ची दोनों हाथ-पैर से लाचार, पिता की मौत के बाद मजदूरी कर तीन बच्चों का पालन-पोषण कर रही मां
छह माह से मजदूरी बकाया, गांडेय धनवंतरी इको पार्क में मजदूरों ने जड़ा ताला
पार्क की साफ-सफाई, देखरेख व सुरक्षा में लगे 14 दैनिक मजदूरों व रात्रि प्रहरियों को छह माह से मानदेय नहीं मिला है
योगेंद्र साव के बयान के बाद सियासत तेज, सांसद विजय हांसदा बोले- सही काम के लिए मुख्यमंत्री समेत सभी का मिलेगा साथ
सांसद ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए