न्यूज11 भारत
जगन्नाथपुर/डेस्क: पश्चिमी सिंहभूम जिला के उपायुक्त मनीष कुमार के दिशा निर्देश पर बुधवार को आहार दिवस के अलोक में वरीय पदाधिकारी के रुप में पश्चिमी सिंहभूम जिला परिवहन पदाधिकारी गौतम कुमार व जगन्नाथपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी सत्यम कुमार के द्बारा जगन्नाथपुर प्रखंड के बड़ानन्दा पीडीएस दुकान व मोगरा पंचायत के कंसलापोस पीडीएस दुकान तरुण सिंकु के पीडीएस दुकानों का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम वरीय पदाधिकारी के द्वारा गोदाम का रखरखाव का निरीक्षण किया गया. चावल गेहूं का जाँच किया गया.
सभी लाभूको को शत प्रतिशत राशन का वितरण.अनाज का सही रुक रखाव,स्टोक पंजी वितरण पंजी एंव विभिन्न प्रकार के सरकार द्बारा दिये गय फ्लेस व राशन वितरण करने का निदेश दिया गया.इन पदाधिकारी के द्बारा उपास्थित लाभूको से बातचीत भी की गयी.साथ ही अनाज का गुणवता का निरीक्षण किया गया.राशन डिलर क निर्देश दिया गया कि सभी लाभूको को सही मात्रा में राशन का वितरण करे,एंव लाभूको को सह समय राशन वितरण करे. साथ ही राशन डीलर को दिवारो में पेंटरो के द्वारा लाभूको का नाम लिखने का निर्देश दिया गया.साथ ही उन्होंने लाभुकों के बीच वितरित किए जा रहे राशन, ग्रीन राशन कार्ड, आदि की जानकारी ली.
पीडीएस दुकानों में सूचना पट, वितरण पंजी, पंजी संधारण, ई पाश मशीन, अप्रैल महीने में वितरण किया गया राशन, राशन उठाव आदि की जानकारी ली. पीडीएस दुकानों में अंत्योदय व पीएच के लाभुकों की संख्या आदि की जानकारी भी ली. कहा कि योग्य लाभुकों को खाद्यान्न उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिक जिम्मेवारी है. उपायुक्त चाईबासा का सख्त निदेशक की सभी संबंधित पदाधिकारी यह सुनिश्चित करें कि खाद्यान्न वितरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो. कोताही बरतने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने लाभुकों से कहा कि आप सभी चावल व गेहु प्राप्त करने के बाद ही पाश मशीन पर अंगूठा लगाएं.इस क्रम में जिला शिक्षा पदाधिकारी व प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, पीडीएस दुकानदार, स्थानीय ग्रामीण आदि उपस्थित थे