न्यूज11 भारत
सिमडेगा/डेस्क: हिंदुस्तान लीवर कंपनी की शिकायत पर मुंबई हाई के निर्देश पर आज सिमडेगा में हाई कोर्ट की टीम ने कई दुकानों में छापामारी की है. हाई कोर्ट की टीम के द्वारा शहर के गुलजार गली, राम जानकी मंदिर गली सहित कई जगहों पर चार दुकानों में छापामारी की गई. छापामारी के दौरान ताजा नाम से नकली चायपत्ती और लक्मे नाम से काफी मात्रा में नकली सौंदर्य प्रसाधन मिले. जिसे हाई कोर्ट की टीम जब्त कर ली और दुकानदारों को लीगल नोटिस दिए.
हाई कोर्ट से आई छापामारी टीम के लीडर दीपदोनिक हाजरा ने बताया कि हिंदुस्तान लीवर कंपनी के द्वारा सिमडेगा के दुकानों में नकली सामग्री बेचे जाने की शिकायत दर्ज की गई थी. इसी शिकायत के सत्यापन के लिए कोर्ट के निर्देश पर हाई कोर्ट की टीम सिमडेगा पहुंच कर चिन्हित दुकानों में छापामारी की. जहां शिकायत के अनुरूप नकली सामान मिले. इस मामले में इन दुकानदारों पर अब मुंबई हाई कोर्ट में केस चलेगा.
यह भी पढ़ें: दादा-दादी, नाना-नानी हैं घर की शान, उनके स्नेह से महकता है परिवार