वन्यप्राणी सप्ताह

वन्यप्राणी सप्ताह पर दलमा में विधायक सविता महतो ने रजनी व बादल हाथियों का केक काटकर मनाया जन्मदिन

विधायक सविता महतो ने कहा कि रजनी व बादल के संरक्षण और देखरेख के लिए वन विभाग द्वारा किए जा रहे प्रयास सराहनीय है

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
वन्यप्राणी सप्ताह पर दलमा में विधायक सविता महतो ने रजनी व बादल हाथियों का केक काटकर मनाया जन्मदिन

संतोष कुमार/न्यूज11 भारत

चांडिल/डेस्क: वन्यप्राणी सप्ताह के अवसर पर बुधवार को दलमा वन्यप्राणी आश्रयणी के मकुलाकोचा में हथिनी रजनी का 17वां और नन्हे हाथी बादल का पहला जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर वन विभाग की ओर से दोनों के लिए अलग-अलग केक मंगाए गए, जिसे काटकर जन्मदिन मनाया गया. कार्यक्रम में ईचागढ़ विधायक सविता महतो, डीएफओ सबा आलम अंसारी, झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलु महतो, दिलीप महतो, विधायक की बेटी शिल्पी महतो, स्कूली बच्चे, वनरक्षी, वन विभाग के पदाधिकारी एवं स्थानीय ग्रामीण शामिल हुए.

इस अवसर पर विधायक सविता महतो ने कहा कि रजनी व बादल के संरक्षण और देखरेख के लिए वन विभाग द्वारा किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं. उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से लोगों में पर्यावरण संरक्षण और वन्यजीवों के प्रति जागरूकता बढ़ती है. दलमा पहुंचने वाले पर्यटक रजनी व बादल को देखकर काफी उत्साहित होते हैं. उन्होंने वन्यजीवों के संरक्षण में आम लोगों की भागीदारी को भी महत्वपूर्ण बताया.डीएफओ सबा आलम अंसारी ने कहा कि जब हम अपने घर के बच्चों का जन्मदिन मनाते हैं तो वन्यजीवों का जन्मदिन क्यों नहीं मनाया जा सकता. रजनी और बादल का जन्मदिन मनाने का उद्देश्य लोगों को जंगली जानवरों के प्रति संवेदनशील और जागरूक करना है. उन्होंने कहा कि वन्यजीव पृथ्वी के लिए महत्वपूर्ण हैं और पारिस्थितिकी तंत्र में उनकी अहम भूमिका है. इसी संदेश को लोगों तक पहुंचाने के लिए वन विभाग द्वारा यह आयोजन किया जाता है.

यह भी पढ़ें: चांडिल बांध विस्थापितों की 15 सूत्री मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना, तीन माह का अल्टीमेटम

संबंधित सामग्री

रूपी सोरेन के निधन के कारण RJD का मशाल जुलूस एवं प्रखंड स्तरीय सभी कार्यकम अगले आदेश तक स्थगित

रूपी सोरेन के निधन के कारण RJD का मशाल जुलूस एवं प्रखंड स्तरीय सभी कार्यकम अगले आदेश तक स्थगित

सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के आकस्मिक निधन के कारण राजद का मशाल जुलूस एवं जिलों के प्रखंड स्तरीय सभी कार्यकम अगले आदेश तक स्थगित किया गया है.

हॉस्टल/लॉज संचालन में नियमों की अनदेखी पर रांची नगर निगम सख्त, तीन संस्थानों को नोटिस

हॉस्टल/लॉज संचालन में नियमों की अनदेखी पर रांची नगर निगम सख्त, तीन संस्थानों को नोटिस

रांची नगर निगम क्षेत्र में हॉस्टल एवं लॉज के संचालन को लेकर नगर निगम द्वारा नियमों के अनुपालन को लेकर सख्ती बरती जा रही है.

रूपी सोरेन के निधन पर डॉ. प्रदीप वर्मा ने जताया गहरा शोक

रूपी सोरेन के निधन पर डॉ. प्रदीप वर्मा ने जताया गहरा शोक

राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता एवं दिशोम गुरु शिबू सोरेन की धर्मपत्नी रूपी सोरेन के निधन पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा ने गहरा शोक व्यक्त किया

गयाजी में ही है दुनिया का एक मात्र ऐसा मंदिर जहां होता है जीते जी अपना ही पिंडदान!

गयाजी में ही है दुनिया का एक मात्र ऐसा मंदिर जहां होता है जीते जी अपना ही पिंडदान!

जीवित अवस्था में अपना पिंडदान करने की हजारों वर्ष पुरानी परम्परा है

हैदरनगर में रतनबिगहा मोड़ के समीप सड़क हादसा, दो महिलाओं समेत बाइक चालक घायल

हैदरनगर में रतनबिगहा मोड़ के समीप सड़क हादसा, दो महिलाओं समेत बाइक चालक घायल

पुलिस ने तीनों घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है