राखी हत्याकांड

राखी हत्याकांड में एक आरोपी गिरफ्तार,  दो घंटे से सड़क जाम; सभी आरोपियों की गिरफ्तारी पर अड़े परिजन

खेशरंभा गांव की 19 वर्षीय नवविवाहिता की मौत के मामले में कार्रवाई, गिरफ्तारी के बावजूद आक्रोशित परिजनों का प्रदर्शन जारी

By : Ark Sahuliyar
राखी हत्याकांड में एक आरोपी गिरफ्तार,  दो घंटे से सड़क जाम; सभी आरोपियों की गिरफ्तारी पर अड़े परिजन

न्यूज़11 भारत 
राजधनवार/डेस्क:
धनवार थाना क्षेत्र के खेशरंभा गांव में 19 वर्षीय नवविवाहिता राखी कुमारी की हत्या के मामले को लेकर परिजनों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है. मामले में पुलिस ने फिलहाल एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है, बावजूद इसके आक्रोशित परिजन पिछले करीब दो घंटे से सड़क जाम कर धरने पर बैठे हुए हैं.

परिजन हत्या की घटना में संलिप्त सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. उनका कहना है कि जब तक मामले में शामिल सभी लोगों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक वे सड़क जाम समाप्त नहीं करेंगे. सड़क जाम के कारण आवागमन प्रभावित होने से राहगीरों और वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

इधर, स्थिति को देखते हुए धनवार थाना प्रभारी बृजेश कुमार लगातार आक्रोशित परिजनों को समझाने-बुझाने का प्रयास कर रहे हैं. पुलिस की ओर से परिजनों को उचित कार्रवाई का भरोसा दिया जा रहा है, लेकिन परिजन अपनी मांग पर अड़े हुए हैं.

बताया जा रहा है कि राखी कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया था. मामले में पुलिस की कार्रवाई के तहत एक व्यक्ति की गिरफ्तारी की गई है. फिलहाल पुलिस और परिजनों के बीच बातचीत जारी है. अब देखना होगा कि पुलिस के समझाने-बुझाने के बाद सड़क जाम कब तक समाप्त होता है और मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर आगे क्या कार्रवाई की जाती है.

यह भी पढ़ें- बाबूलाल मरांडी ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा, शिक्षा विभाग, के अपर मुख्य सचिव को लिखा पत्र

संबंधित सामग्री

दूरसंचार विभाग ने फर्जी तरीके से सिम कार्ड जारी करने पर तीन साल की जेल और अधिकतम 50 लाख रुपये जुर्माने का किया ऐलान

दूरसंचार विभाग ने फर्जी तरीके से सिम कार्ड जारी करने पर तीन साल की जेल और अधिकतम 50 लाख रुपये जुर्माने का किया ऐलान

पहचान से जुड़ी चीजों के दुरुपयोग या आईएमईआई नंबरों में छेड़छाड़ के प्रति दूरसंचार विभाग ने किया आगाह

दिव्यांग विद्या कुमारी को सरकारी सुविधा दिलाने के लिए विधायक मनोज यादव ने डीसी को लिखा पत्र

दिव्यांग विद्या कुमारी को सरकारी सुविधा दिलाने के लिए विधायक मनोज यादव ने डीसी को लिखा पत्र

17 वर्षीय बच्ची दोनों हाथ-पैर से लाचार, पिता की मौत के बाद मजदूरी कर तीन बच्चों का पालन-पोषण कर रही मां

छह माह से मजदूरी बकाया, गांडेय धनवंतरी इको पार्क में मजदूरों ने जड़ा ताला

छह माह से मजदूरी बकाया, गांडेय धनवंतरी इको पार्क में मजदूरों ने जड़ा ताला

पार्क की साफ-सफाई, देखरेख व सुरक्षा में लगे 14 दैनिक मजदूरों व रात्रि प्रहरियों को छह माह से मानदेय नहीं मिला है

योगेंद्र साव के बयान के बाद सियासत तेज, सांसद विजय हांसदा बोले- सही काम के लिए मुख्यमंत्री समेत सभी का मिलेगा साथ

योगेंद्र साव के बयान के बाद सियासत तेज, सांसद विजय हांसदा बोले- सही काम के लिए मुख्यमंत्री समेत सभी का मिलेगा साथ

सांसद ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए