बेकाबू ट्रक

निरसा में बेकाबू ट्रक ने मचाया तांडव, कई बाइक और मवेशियों को मारी टक्कर 

ट्रक का पीछा करते हुए दर्जनों लोग फटका पुल तक पहुंचे, जहां ग्रामीणों ने ट्रक को पकड़ लिया और चालक के साथ मारपीट शुरू कर दी.

By : Dipali Kumari
निरसा में बेकाबू ट्रक ने मचाया तांडव, कई बाइक और मवेशियों को मारी टक्कर 

न्यूज़11 भारत 
धनबाद/डेस्क:
 निरसा थाना क्षेत्र में कल शनिवार देर शाम एक बेकाबू ट्रक ने भयानक तबाही मचाई. बलियापुर से कलियासोल की ओर जा रहे ट्रक ने पिंडराहट के पास एक बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. इसके बाद ट्रक चालक रुकने के बजाय तेज रफ्तार में भागने लगा और रास्ते में कई बाइक को टक्कर मारने के साथ-साथ करीब दो-तीन मवेशियों को भी कुचल दिया. ट्रक का पीछा करते हुए दर्जनों लोग फटका पुल तक पहुंचे, जहां ग्रामीणों ने ट्रक को पकड़ लिया और चालक के साथ मारपीट शुरू कर दी.

इसकी सूचना मिलते ही निरसा पुलिस के एसआई गौरव कुमार तिवारी मौके पर पहुंचे. निरसा मुखिया संघ के पूर्व अध्यक्ष विजय यादव ने भी मौके पर पहुंचकर भीड़ से चालक को बचाने में सहयोग किया. बाद में निरसा थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक अजीत भारती पुलिस बल के साथ पहुंचे और एसडीपीओ लीलेश्वर महतो को सूचना दी. इसके बाद आसपास के थानों और ओपी की पुलिस को मौके पर बुलाया गया. काफी मशक्कत के बाद स्थिति को नियंत्रित किया गया.
गंभीर रूप से घायल ट्रक चालक को इलाज के लिए धनबाद भेजा गया, जबकि क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर थाना ले जाया गया. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर: बैंक डकैती में शामिल लुटेरों की हुई पहचान, पुलिस ने जारी की तस्वीरें

संबंधित सामग्री

रांची के कचहरी चौक के पास स्थित  CORINTHIA होटल में छापेमारी मामले में 9 व्यक्तियों और 3 युवतियों को भेजा गया जेल

रांची के कचहरी चौक के पास स्थित CORINTHIA होटल में छापेमारी मामले में 9 व्यक्तियों और 3 युवतियों को भेजा गया जेल

जांच में खुलासे के बाद देह व्यापार में संलग्न दोनों नाबालिगों को भेजा गया शेल्टर होम

बाथरूम में मोबाइल कैमरे से वीडियो बनाने के आरोप में अभिभावकों ने किया हंगामा

बाथरूम में मोबाइल कैमरे से वीडियो बनाने के आरोप में अभिभावकों ने किया हंगामा

रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित चतरा रायफल शूटिंग क्लब में नाराज अभिभावकों ने किया हंगामा

केंद्र सरकार के निर्देश के बाद लातेहार में बाल विवाह के खिलाफ कुप्रथा के उन्मूलन की बड़ी पहल

केंद्र सरकार के निर्देश के बाद लातेहार में बाल विवाह के खिलाफ कुप्रथा के उन्मूलन की बड़ी पहल

ग्राम सभाओं ने बाल विवाह के खात्मे का लिया प्रण, गांधी जयंती के अवसर पर देशभर में आयोजित की गईं विशेष ग्राम सभाएं

पूर्व कार्डिनल . तेलेस्फोर पी. टोप्पो को श्रद्धांजलि, झड़गांव में हुई मिसा पूजा, गुमला विधायक भूषण तिर्की हुए शामिल

पूर्व कार्डिनल . तेलेस्फोर पी. टोप्पो को श्रद्धांजलि, झड़गांव में हुई मिसा पूजा, गुमला विधायक भूषण तिर्की हुए शामिल

धार्मिक मिसा पूजा के साथ-साथ खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर पूर्व कार्डिनल को याद किया जाता है