न्यूज़11 भारत
जमशेदपुर/डेस्क: गोलमुरी में एक ही दिन में केनरा बैंक में डकैती और एक ज्वेलरी दुकान में चोरी के मामलों के बाद, बाजार के लोग अपराधी घटनाओं के खिलाफ उठ खड़े हो गए हैं. अपराधी गतिविधि के विरोध में गोलमुरी बाजार समिति ने पूरे बाजार के दुकानदारों से कल बंदी का आव्हान किया है. यदि इन अपराधी घटनाओं पर शीघ्र ही कार्रवाई नहीं की गई, तो समिति ने चेतावनी दी है कि पूरे बाजार को अनिश्चितकालीन रूप से बंद कर दिया जाएगा. इस घोषणा के बाद, कल पूरा गोलमुरी बाजार बंद रहेगा.
यह भी पढ़ें- भारी वर्षा के अलर्ट को मद्देनजर रखते हुए 26 सितंबर को रांची के सभी स्कूल रहेंगे बंद, DC ने जारी किया आदेश