उपकरण वितरण कार्यक्रम

पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने दिव्यांगों और बुजुर्गों को सरकारी योजना के तहत बांटे मुफ्त उपकरण

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार समाज के अंतिम पायदान पर खड़े जरूरतमंद व वंचित लोगों के जीवन को बना रही सुगम - वीडी राम

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने दिव्यांगों और बुजुर्गों को सरकारी योजना के तहत बांटे मुफ्त उपकरण

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क:  पलामू संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत छतरपुर प्रखंड परिसर में भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की ADIP एवं RVY योजना के तहत दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों के बीच विभिन्न प्रकार के सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में माननीय सांसद पलामू विष्णु दयाल राम ने लाभार्थियों के बीच सहायक उपकरण वितरित किए.

पलामू सांसद  विष्णु दयाल राम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार समाज के अंतिम पायदान पर खड़े जरूरतमंद एवं वंचित लोगों के जीवन को सुगम, सुरक्षित और सम्मानजनक बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है. दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज का अभिन्न हिस्सा हैं. उन्हें आत्मनिर्भर बनाने और दैनिक जीवन में सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से सहायक उपकरण उपलब्ध कराना केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी पहल है. उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का वास्तविक उद्देश्य तभी पूरा होता है, जब उसका लाभ पात्र व्यक्ति तक समय पर और सहज रूप से पहुंचे. इसी दिशा में ऐसे वितरण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, ताकि दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को उनके घर के नजदीक आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जा सकें.

 कार्यक्रम के तहत ADIP योजना के अंतर्गत 104 दिव्यांग लाभार्थियों को 218 सहायक उपकरण प्रदान किए गए, जिनका कुल मूल्य ₹17.49 लाख है. वहीं RVY योजना के अंतर्गत 189 वरिष्ठ नागरिकों को 1,094 सहायक उपकरण वितरित किए गए, जिनका कुल मूल्य ₹18.91 लाख है.

वितरित किए गए सहायक उपकरणों में मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, व्हीलचेयर विद कमोड, वॉकिंग स्टिक, एक्सिलरी क्रच, क्रच एल्बो, हियरिंग एड, सीपी चेयर, फोल्डेबल वॉकर, ब्रेल केन, सुगम्य केन, नी ब्रेस, लुम्बो-सैक्रल बेल्ट, लुम्बो-कुशन सहित अन्य आवश्यक सहायक उपकरण शामिल हैं.

सांसद राम ने कहा कि उक्त योजनाओं का उद्देश्य केवल उपकरण उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों के जीवन में आत्मविश्वास, गतिशीलता और आत्मनिर्भरता बढ़ाना है. उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि पात्र लाभार्थियों को केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी कठिनाई के समय पर उपलब्ध कराया जाए.

पलामू संसदीय क्षेत्र के दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए ऐसे शिविर आगे भी आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों को योजनाओं का लाभ मिल सके.

कार्यक्रम में जिला सांसद प्रतिनिधि विजय ओझा, वरिष्ठ नेता ईश्वरी पाण्डेय, प्रखंड विकास पदाधिकारी आशिष कुमार साहू, सांसद के निजी सचिव अलख दुबे, सांसद प्रतिनिधि अशोक मिश्रा, गणेश सिंह, उपेन्द्र सिंह, प्रयाग विश्वकर्मा, भोला पाण्डेय, पंकज कुमार तिवारी, राकेश पाण्डेय सहित एलिमको के पदाधिकारीगण उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: मेदिनीनगर में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, मुकदमों के निपटारे के लिए बनीं 11 पीठ

संबंधित सामग्री

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

गुरुवार को बिंदापाथर थाना क्षेत्र के नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

खरसावां थाना क्षेत्र में देर रात हुई फायरिंग के बाद पुलिस की कार्रवाई, दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज.

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पनेरीबांध से लापता हुई दो नाबालिग बच्चियों को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लातेहार के भीमगढ़ा से सही-सलामत बरामद कर लिया है.

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो प्रखंड के मारासिली पंचायत अंतर्गत महूगांव में गुरुवार को सरना समिति महूगांव के तत्वावधान में सरना चौक के समीप स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत अनावरण किया गया.

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति रांची को राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए ‘प्रशंसनीय श्रेणी’ का पुरस्कार

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति रांची को राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए ‘प्रशंसनीय श्रेणी’ का पुरस्कार

सम्मेलन का उद्घाटन 14 सितंबर को हिन्दी दिवस के अवसर पर गृह एवं सहकारिता मंत्री, अमित शाह के द्वारा किया गया.