पलामू: होली व रमजान को लेकर सदर थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित

पर्व के दौरान हुड़दंगियों से पुलिस सख्ती से निपटेगी - सदर थाना प्रभाारी लालजी

By : News11 Bharat
पलामू: होली व रमजान को लेकर सदर थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क: होली व रमजान पर्व को लेकर सदर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक सह होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. मौके पर होली मिलन समारोह में एक दूसरे को रंग अबीर लगाकर पर्व की शुभामाकनाएं दी. बैठक की अध्यक्षता सदर थाना प्रभाारी लालजी ने की और संचालन एएसआई समाल अहमद ने किया. बैठक में पूर्व विस प्रत्याशी आजाद समाज पार्टी अजय सिंह चेरो, सर्किल इंस्पेक्टर सुरेश राम, एसआई चंद्रशेखर दूबे, एएसआई पंकज तिवारी, तिलेश्वर रजक, एएसआई नबी अंसारी, योगेंद्र पासवान, अरबिंद गुप्ता, चियांकी मुखिया बिनको उरांव,  समाजसेवी अजीत मेहता,बीस सूत्री सदस्य प्रेम प्रकाश ठाकुर, पूर्व पंसस मुकेश तिवारी, सुलेमान अंसारी, सुरेंद्र तिवारी, बसंत मेहता, शंभाु ठाकुर, अविनाश गुप्ता, जैरून निशा, शिक्षक रविंद्र सिंह  समेत दोनों समुदाय के लोग शामिल थे. बैठक में सदर थाना प्रभाारी ने कहा कि पर्व के दौरान होली व रमजान को देखते हुए शांति बनाये रखें. कहा कि बिना मर्जी के कोई भाी व्यक्ति किसी को रंग नहीं लगायेंगे. कहा कि पर्व के दौरान सदर थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने को लेकर सदर थाना पुलिस मुस्तैद है. पुलिस गश्ती करती रहेगी. सभाी चौक चौराहे पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी. कहा कि पर्व में फेसबुक, व्हाटस अप पर गलत मैसेज नहीं करें और अफवाह से बचें. शराब पीकर लड़ाई झगड़ा लोग नहीं करें. मौके पर सर्किल इंस्पेक्टर सुरेश राम ने कहा कि पलामू में दोनों समुदाय के लोग शांति से एक दूसरे के पर्व को मिल जुलकर मनाते आ रहे हैं. यहां की संप्रदायिक एकता व सौहार्द मिसाल है. कहा कि किसी भाी तरह की सूचना पुलिस को दें और कानून हाथ में ना लें.

यह भी पढ़ें: होली को लेकर गांडेय थाने में शांति समिति की बैठक, डीजे व अश्लील गीतों पर प्रतिबंध

संबंधित सामग्री

दिव्यांग विद्या कुमारी को सरकारी सुविधा दिलाने के लिए विधायक मनोज यादव ने डीसी को लिखा पत्र

दिव्यांग विद्या कुमारी को सरकारी सुविधा दिलाने के लिए विधायक मनोज यादव ने डीसी को लिखा पत्र

17 वर्षीय बच्ची दोनों हाथ-पैर से लाचार, पिता की मौत के बाद मजदूरी कर तीन बच्चों का पालन-पोषण कर रही मां

छह माह से मजदूरी बकाया, गांडेय धनवंतरी इको पार्क में मजदूरों ने जड़ा ताला

छह माह से मजदूरी बकाया, गांडेय धनवंतरी इको पार्क में मजदूरों ने जड़ा ताला

पार्क की साफ-सफाई, देखरेख व सुरक्षा में लगे 14 दैनिक मजदूरों व रात्रि प्रहरियों को छह माह से मानदेय नहीं मिला है

योगेंद्र साव के बयान के बाद सियासत तेज, सांसद विजय हांसदा बोले- सही काम के लिए मुख्यमंत्री समेत सभी का मिलेगा साथ

योगेंद्र साव के बयान के बाद सियासत तेज, सांसद विजय हांसदा बोले- सही काम के लिए मुख्यमंत्री समेत सभी का मिलेगा साथ

सांसद ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए

गिरिडीह: अवैध खनन के खिलाफ विभाग की बड़ी कार्रवाई! मशीनें जब्त

गिरिडीह: अवैध खनन के खिलाफ विभाग की बड़ी कार्रवाई! मशीनें जब्त

नावाडीह ग्राम में संचालित अवैध खनन पर विभाग ने छापेमारी कर मशीन जब्त कर लिया है.