दुर्गा पूजा

पलामू: लगातार दूसरी बार दुर्गा पूजा समिति बनुवा के अध्यक्ष बने पप्पू यादव

सर्वसम्मति से पप्पू यादव को लगातार दूसरी बार दुर्गा पूजा समिति बड़की बनुवा का अध्यक्ष चुना गया.

By : Dipali Kumari
पलामू: लगातार दूसरी बार दुर्गा पूजा समिति बनुवा के अध्यक्ष बने पप्पू यादव

न्यूज़11 भारत 
पलामू/डेस्क: 
नीलांबर-पीतांबरपुर प्रखंड अंतर्गत ग्राम बड़की बनुवा में आगामी दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर पूजा समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में चर्चा का मुख्य विषय दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण, भव्य और सफल तरीके से संपन्न करवाने को लेकर रहा.

बैठक के दौरान सर्वसम्मति से पप्पू यादव को लगातार दूसरी बार दुर्गा पूजा समिति बड़की बनुवा का अध्यक्ष चुना गया. दुर्गा पूजा के अध्यक्ष चुने जाने के बाद समिति के सदस्यों और वहां मौजूद अन्य लोगों तथा ग्रामीणों ने उन्हें बधाई दी, साथ ही साथ पूजा महोत्सव को बेहतर तरीके से आयोजित करने में सहयोग का भरोसा भी दिलाया.

बैठक में पूजा के दौरान साफ-सफाई, पंडाल निर्माण, विद्युत व्यवस्था, सुरक्षा, प्रसाद वितरण तथा श्रद्धालुओं की सुविधा समेत विभिन्न तैयारियों को लेकर भी चर्चा की गई. समिति के सदस्यों ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी दुर्गा पूजा महोत्सव को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाया जाएगा.

अध्यक्ष पप्पू यादव ने सभी ग्रामीणों एवं समिति सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, दुर्गा पूजा केवल धार्मिक आस्था का पर्व ही नहीं, बल्कि समाज को एकजुट करने का अवसर भी है. उन्होंने सभी लोगों से मिल-जुलकर पूजा महोत्सव को सफल बनाने की अपील की. बैठक में पूजा समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें: रांची में बाइक चोरी करने वाले बड़े गिरोह का भंडाफोड़, 7 शातिर अपराधी गिरफ्तार

संबंधित सामग्री

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

मुस्लिम समुदाय और बीजेपी के बीच व्याप्त दूरी को कम करने पर करेंगे काम : ताजदार आलम

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

गुरुवार को बिंदापाथर थाना क्षेत्र के नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

खरसावां थाना क्षेत्र में देर रात हुई फायरिंग के बाद पुलिस की कार्रवाई, दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज.

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पनेरीबांध से लापता हुई दो नाबालिग बच्चियों को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लातेहार के भीमगढ़ा से सही-सलामत बरामद कर लिया है.

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो प्रखंड के मारासिली पंचायत अंतर्गत महूगांव में गुरुवार को सरना समिति महूगांव के तत्वावधान में सरना चौक के समीप स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत अनावरण किया गया.