अभिभावकों की चिंता

राजगंज में आंगनबाड़ी केंद्र के प्रस्तावित शिफ्टिंग को लेकर अभिभावकों ने जताई आपत्ति

वर्तमान में केंद्र में 3 से 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा और पोषण संबंधी सेवाएं दी जा रही हैं

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
राजगंज में आंगनबाड़ी केंद्र के प्रस्तावित शिफ्टिंग को लेकर अभिभावकों ने जताई आपत्ति

न्यूज़ 11 भारत

राजगंज/डेस्क: राजगंज के गली कुल्ही स्थित एक आंगनबाड़ी केंद्र के निरीक्षण के दौरान केंद्र के प्रस्तावित शिफ्टिंग को लेकर अभिभावकों ने अपनी चिंता और आपत्ति जताई . निरीक्षण समाज कल्याण विभाग की सृष्टि देवी एवं पर्यवेक्षिका बिपाशा पाल राय द्वारा किया गया, जिसमें केंद्र से जुड़े बच्चों के अभिभावक भी मौजूद थे.

स्थानीय लोगों के अनुसार, वर्तमान में केंद्र में 3 से 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा और पोषण संबंधी सेवाएं दी जा रही हैं. निरीक्षण के दौरान अभिभावकों को बताया गया कि मॉडल आंगनबाड़ी योजना के तहत केंद्र को राजगंज बालिका मध्य विद्यालय परिसर में संचालित किए जाने की प्रक्रिया चल रही है. इस पर कई अभिभावकों ने आपत्ति जताते हुए कहा कि विद्यालय जीटी रोड के किनारे स्थित है और छोटे बच्चों के लिए वहां तक आना-जाना सुरक्षित नहीं है.

अभिभावकों का कहना है कि सड़क पर लगातार भारी वाहनों का आवागमन रहता है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. ऐसे में छोटे बच्चों को दूर स्थित केंद्र तक भेजना उनके लिए चिंता का विषय है. उन्होंने मांग की कि आंगनबाड़ी केंद्र को स्थानीय पोषक क्षेत्र के भीतर ही संचालित किया जाए, ताकि बच्चों को सुविधा और सुरक्षा दोनों मिल सके.

केंद्र की सेविका ने भी बताया कि उन्हें उच्चाधिकारियों के निर्देशों की जानकारी दी गई है. वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में उपलब्ध अन्य संभावित सरकारी भूमि पर केंद्र निर्माण के संबंध में पूर्व में भी सुझाव दिए गए थे. उनका दावा है कि इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को लिखित आवेदन भी सौंपा गया है.

स्थानीय लोगों के अनुसार, इस संबंध में पूर्व में राजगंज पंचायत के मुखिया एवं पंचायत समिति सदस्य द्वारा भी अपने लेटर पैड पर लिखित रूप से आपत्ति दर्ज कराई गई है और केंद्र को स्थानीय क्षेत्र में ही संचालित करने की मांग की गई है.

हालांकि, इस संबंध में विभागीय अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा जारी है और अभिभावक अपने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की बात कह रहे हैं.

यह भी पढ़ें: गढ़वा जिले के मेराल प्रखंड प्रमुख की शिकायत पर पति गिरफ्तार, घरेलू हिंसा के आरोप में भेजा गया जेल

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य