International Hockey Stage

गरीबी की चुनौतियों को मात देकर अंतरराष्ट्रीय हॉकी तक पहुंची पार्वती, कामडारा में भव्य स्वागत

महिला एशिया कप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करने वाली गुमला की हॉकी खिलाड़ी पार्वती तोपनो का कामडारा हॉकी मैदान में डे-बोर्डिंग सेंटर के खिलाड़ियों व ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया.

By : Amisha Pathak
गरीबी की चुनौतियों को मात देकर अंतरराष्ट्रीय हॉकी तक पहुंची पार्वती, कामडारा में भव्य स्वागत

न्यूज़11 भारत

गुमला/डेस्क: चीन में 4 से 13 सितंबर तक आयोजित जूनियर महिला एशिया कप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करने वाली गुमला की हॉकी खिलाड़ी पार्वती तोपनो का कामडारा हॉकी मैदान में डे-बोर्डिंग सेंटर के खिलाड़ियों व ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया.

पार्वती जिले की इकलौती खिलाड़ी थीं, जिन्होंने इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया. इससे पहले वह 2025 में चिली में आयोजित जूनियर महिला वर्ल्ड कप में भी खेल चुकी हैं. पार्वती ने सिमडेगा, मणिपुर, राउरकेला, ग्वालियर, पंजाब और चेन्नई में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी हिस्सा लिया है.

उन्होंने वर्ष 2017 में कामडारा हॉकी डे-बोर्डिंग सेंटर से खेल की शुरुआत की. इसके बाद छह वर्ष बारियातू, एक वर्ष मोरहाबादी और फिर बेंगलुरु एनसीओई में प्रशिक्षण लिया. कुम्हारटोली निवासी मजदूर परिवार की बेटी पार्वती ने आर्थिक चुनौतियों के बावजूद कड़ी मेहनत से अंतरराष्ट्रीय पहचान बनाई. गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया.

यह भी पढ़ें: मझगांव से चाईबासा तक 70 किमी पैदल चले किसान, यूरिया-DAP की कालाबाजारी के विरोध में मवेशियों संग समाहरणालय दफ्तर पहुंचे

संबंधित सामग्री

मंगलम कोलफील्ड्स प्राइवेट लिमिटेड की ओर से वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन, अमलाबाद टीम बनी विजेता

मंगलम कोलफील्ड्स प्राइवेट लिमिटेड की ओर से वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन, अमलाबाद टीम बनी विजेता

रोमांचक मुकाबले में अमलाबाद की टीम विजेता बनी, जबकि भोजूडीह की टीम उपविजेता रही

गोनियटो में आयोजित 16वाँ टिकैत कुमार महतो ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

गोनियटो में आयोजित 16वाँ टिकैत कुमार महतो ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

उद्धाटन मैच ईएफसी क्लब एव एफसी क्लब के खिलाड़ियों के बीच खेला गया. जिसमें ईएफसी टीम प्लेंटी सूट आउट 3-5 से विजेता बनी

चतरा: भद्रकाली मंदिर के पुजारी स्वामी श्रीनिवास की संदेहास्पद मौत, फंदे से लटका मिला शव

चतरा: भद्रकाली मंदिर के पुजारी स्वामी श्रीनिवास की संदेहास्पद मौत, फंदे से लटका मिला शव

चतरा जिले के प्रसिद्ध मां भद्रकाली मंदिर परिसर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है.

Asian Games में भारत के लिए ऐतिहासिक दिन, 6 गोल्ड के साथ जीते कुल 10 पदक, महिला हॉकी में 44 साल का सूखा खत्म

Asian Games में भारत के लिए ऐतिहासिक दिन, 6 गोल्ड के साथ जीते कुल 10 पदक, महिला हॉकी में 44 साल का सूखा खत्म

बॉक्सिंग में तीन स्वर्ण पदकों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, तीरंदाजी और कुश्ती में भी मिला गोल्ड

मां ने मोबाइल खरीदने के लिए नहीं दिए पैसे, बेटे ने लगा ली फांसी, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

मां ने मोबाइल खरीदने के लिए नहीं दिए पैसे, बेटे ने लगा ली फांसी, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

सुबह जब उसकी बहन लकड़ी लेने के लिए हर्ष के कमरे में गई तो अपने कमरे में रस्सी से लटका मिला शव